फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साथ जी न सके…तो मरना ही कबूल: बीहड़ में मिलीं सड़ी-गली लाशें, परिजन समझते थे भाई-बहन का रिश्ता, पढ़ें पूरा मामला

Thu, 01 Jun 2023 09:15 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 01 Jun 2023 09:15 AM IST
विज्ञापन
Rotten dead bodies found in the ravines of Etawah, the relatives used to understand the relationship between b
Etawah lovers suicide - फोटो : अमर उजाला

इटावा जिले में लवेदी क्षेत्र के जंगल में युवक और नवविवाहिता का शव पड़ा मिलने के बाद दो परिवारों के कई सालों के गहरे संबंधों को भी ठेस पहुंची है। एक ही बिरादरी और गांव में पड़ोसी होने की वजह से दोनों परिवार एक दूसरे के लिए हमेशा खड़े रहते थे।

बुधवार को युवक और नवविवाहिता के बीच प्रेम प्रसंग का मामला प्रकाश में आने के बाद परिवार के लोगों को धक्का लगा है। मृतक अनुज के पिता सुभाष ने बताया कि मृतका कल्पना की चार मई को हुई शादी में उनके परिवार ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। शादी में आर्थिक सहयोग भी किया था।

उनके परिवार को यह भनक भी नहीं लग पाई थी कि दोनों बच्चों के बीच प्रेम प्रसंग जैसा कुछ चल रहा है। घर और गांव वालों के सामने दोनों बीच भाई-बहन का रिश्ता ही सभी जानते थे। बताया कि उनके बेटा अनुज हैदराबाद के रायचोपरा में ट्रैवल एजेंसी में नौकरी करता था।

Rotten dead bodies found in the ravines of Etawah, the relatives used to understand the relationship between b
Etawah lovers suicide - फोटो : अमर उजाला

शादी के माह पहले ही आ गया था गांव
उसी के साथ कल्पना का भाई सतीश भी नौकरी करता था। जब कल्पना की शादी चार मई को निर्धारित हुई। उसके एक माह पहले ही अनुज गांव आ गया था और शादी की तैयारियों में जुट गया था। अनुज ने कल्पना के कच्चे घर को पक्का बनवाने में आर्थिक सहयोग किया था।

Rotten dead bodies found in the ravines of Etawah, the relatives used to understand the relationship between b
Etawah lovers suicide - फोटो : अमर उजाला

भागवत कथा के लिए निकले, फिर नहीं लौटे
25 मई की दोपहर तीन बजे दोनों भागवत कथा में जाने के लिए निकले थे और कोई नहीं जानता था कि दोनों के दिमाग में क्या चल रहा है। इसके बाद दोनों नहीं लौटे, जिसके चलते 27 मई को इससे जुड़ी गुमशुदगी भी दर्ज कराई गई थी। दोनों के शव शव अलग-अलग पेड़ों पर फंदे पर लटके मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rotten dead bodies found in the ravines of Etawah, the relatives used to understand the relationship between b
Etawah lovers suicide - फोटो : अमर उजाला

शवों के पास से हुई बरामदगी
पुलिस के शवों के उतारने के बाद तलाशी ली गई, तो मृतक युवक की जेब से पर्स मिला। इसमें अनुज का आधार कार्ड बरामद हुआ। आधार कार्ड के अलावा पर्स से युवती के कुछ जेवर कानों के कुंडल मंगल सूत्र भी बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
Rotten dead bodies found in the ravines of Etawah, the relatives used to understand the relationship between b
Etawah lovers suicide - फोटो : अमर उजाला

22 को ससुराल से लौटी थी कल्पना
कल्पना चार मई को शादी होने के बाद 22 मई को अपनी ससुराल जालौन से मायके मड़ैया दिलीप नगर पहुंची थी। वहीं अनुज तब तक हैदराबाद अपने काम पर नहीं लौटा। दोनों गांव की ही एक भागवत में शामिल होने जाने की बात कहकर चले गए थे और फिर लौटे नहीं थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed