Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Family away for a child's funeral; valuables worth lakhs stolen from PAC jawan's house

Etawah News: बच्ची के अंतिम संस्कार में गया परिवार, पीएसी जवान के मकान से लाखों की चोरी

Fri, 13 Nov 2026 10:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Fri, 13 Nov 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Family away for a child's funeral; valuables worth lakhs stolen from PAC jawan's house
फोटो 14:: घर के बाहर जांच करते सीओ रामदवन मौर्य। संवाद
बकेवर। लखना कस्बे में जेवीएस रिसोर्ट के पास बृहस्पतिवार रात चोरों ने पीएसी जवान के मकान को निशाना बनाया। परिवार में तीन माह की बच्ची की मौत होने के बाद घर के लोग पास के नगला कले गांव अंतिम संस्कार में गए थे। इसी दौरान चोर मुख्य गेट का ताला तोड़कर मकान में घुस गए। कमरे में रखी अलमारी और डबल बेड को खोलकर बैग में रखे सोने-चांदी के लाखों की कीमत के जेवर और पांच हजार रुपये चोरी कर ले गए। चोर तिजोरी के पास नकली सोने की एक बड़ी अंगूठी छोड़ गए। शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन

मकान में रहने वाले पीएसी जवान अखिलेश यादव की पत्नी प्रियंका, बेटी अंशिका और बेटे अंश के साथ बृहस्पतिवार को नगला कले गांव गई थीं। उनके चाचा की तीन माह की नातिन की मौत हो गई थी। परिवार के लोग बच्ची की मौत के बाद अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटे थे। इसी दौरान रात में चोरों ने मकान को निशाना बनाया।
विज्ञापन

चोर मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे और कमरे में रखी अलमारी को तोड़ दिया। इसके बाद डबल बेड खोलकर उसमें रखे बैग से सोने-चांदी के जेवर और पांच हजार रुपये निकाल ले गए। हैरानी की बात यह रही कि चोरों ने घर के अन्य सामान को हाथ तक नहीं लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएसी जवान के भाई पूर्व सैनिक रिटायर्ड कैप्टन मुकेश यादव ने बताया कि शुक्रवार सुबह वह अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गांव जाने की तैयारी कर रहे थे। कार में पेट्रोल भराने के लिए मकान के पास स्थित पेट्रोल पंप जा रहे थे। तभी भाई के मकान का गेट खुला दिखाई दिया। इस पर उन्होंने गांव में मौजूद भाभी को फोन कर जानकारी की। घर में किसी के न होने की बात पता चलने पर वह अंदर पहुंचे तो सामान बिखरा पड़ा था और मुख्य गेट का ताला गायब था।
इसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों और गांव में परिवार के सदस्यों को सूचना दी। घटना की जानकारी डायल 112 और पुलिस को दी गई। सूचना पर सीओ भरथना रामदवन मौर्य, थानाध्यक्ष विपिन मलिक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए।
क्राइम ब्रांच की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। उधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद पीएसी जवान की पत्नी प्रियंका का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। उनकी तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें शहर के अस्पताल में भर्ती कराने ले गए, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस को घटना में किसी करीबी के शामिल होने का शक है।

आसपास के मकानों और प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस को कुछ फुटेज से घटना से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। थानाध्यक्ष विपिन मलिक ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed