Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Tailor dies; wife and brother accuse each other of murder

Etawah News: सिलाई कारीगर की मौत, पत्नी और भाई ने एक-दूसरे पर लगाए हत्या के आरोप

Fri, 13 Nov 2026 10:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Fri, 13 Nov 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Tailor dies; wife and brother accuse each other of murder
फोटो 02::मनोज सक्सेना। फाइल फोटो
इटावा। कोतवाली क्षेत्र के बराही टोला में सिलाई कारीगर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बृहस्पतिवार शाम पत्नी उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव घर ले गए। शुक्रवार सुबह अंतिम संस्कार की तैयारी के दौरान पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में पत्नी और मृतक के भाई ने एक-दूसरे पर हत्या के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

मनोज सक्सेना (40) की पत्नी मानसी सक्सेना ने बताया कि उसके पति जयपुर में रहकर सिलाई का काम करते थे। दीपावली की छुट्टी पर घर आए थे। बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे वह अपनी मां और भतीजियों के पास गए थे। शाम करीब चार बजे घर लौटे तो नशे की हालत में थे। वह बिना कुछ कहे कमरे में चले गए। कुछ देर बाद आवाज लगाने पर जवाब नहीं मिला। कमरे में जाकर देखा तो वह बेड पर मृत पड़े थे। इसके बाद परिजन को सूचना दी।
विज्ञापन

मनोज की भतीजी अंजली सक्सेना ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर करीब 3:30 बजे चाची मानसी ने फोन कर बताया था कि चाचा दरवाजा नहीं खोल रहे हैं। घर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा तो मनोज बेड पर पड़े थे और उनका शरीर नीला पड़ गया था। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मानसी का आरोप है कि देवर विनोद और अन्य परिजन ने उन पर हत्या का आरोप लगाते हुए मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद वह बच्चों को लेकर मोहल्ले में ही अपने मायके चली गई। उन्होंने पति को परिजन की ओर से जहर खिलाए जाने का आरोप लगाया। वहीं, मनोज के छोटे भाई विनोद ने आरोप लगाया कि भाभी के एक युवक से संबंध थे। इसी विवाद में पत्नी ने अपनी बहन और प्रेमी के साथ मिलकर मनोज की हत्या कर दी। मनोज जयपुर लौटने की तैयारी कर रहे थे। करीब तीन महीने पहले भी पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था।

मनोज के परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं। उन्होंने करीब 13 साल पहले प्रेम विवाह किया था। प्रभारी निरीक्षक यशवंत सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य इकट्ठा किए हैं। अभी किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है।

फोटो 02::मनोज सक्सेना। फाइल फोटो

फोटो 02::मनोज सक्सेना। फाइल फोटो

फोटो 02::मनोज सक्सेना। फाइल फोटो

फोटो 02::मनोज सक्सेना। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed