{"_id":"6af747812af796fc45011f84","slug":"cleaning-staff-member-at-a-nursing-home-consumes-acid-dies-during-treatment-etawah-news-c-216-1-etw1015-153046-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: नर्सिंग होम में सफाई कर्मचारी ने पीया तेजाब, इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: नर्सिंग होम में सफाई कर्मचारी ने पीया तेजाब, इलाज के दौरान मौत
Fri, 13 Nov 2026 10:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Fri, 13 Nov 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
इटावा। एक नर्सिंग होम में बृहस्पतिवार सुबह सफाई कर्मचारी ने तेजाब पी लिया। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत में आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। तेजाब पीने की घटना नर्सिंग होम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। परिजन ने नर्सिंग होम के डॉक्टर और स्टाफ पर समय से अस्पताल न पहुंचाने का आरोप लगाया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के सती मोहल्ला निवासी आशीष (30) पक्का तालाब चौराहे के पास बलराम सिंह जाने वाली रोड स्थित एक नर्सिंग होम में सफाई कर्मचारी था। उसके पिता रामप्रकाश भी इसी नर्सिंग होम में काम करते हैं। बड़े भाई अवनीश ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह आशीष ने नर्सिंग होम में तेजाब पी लिया। इसकी जानकारी होने पर उसकी हालत बिगड़ने लगी तो पिता को बुलाया गया। पिता परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे और उसे जिला अस्पताल लेकर गए।
वहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत में सैफई रेफर कर दिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। भाई अवनीश का आरोप है कि घटना के तुरंत बाद नर्सिंग होम के डॉक्टर और स्टाफ को आशीष को एंबुलेंस या अन्य वाहन से अस्पताल पहुंचाना चाहिए था। पिता और परिजन के पहुंचने तक काफी देर हो चुकी थी।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक यशवंत सिंह ने बताया कि परिजन तेजाब पीने का कारण नहीं बता सके हैं। शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना की जांच की जा रही है।