नाइजीरिया नेवी की कैद से छूटने के 296 दिन बाद गोविंदनगर लेबर काॅलोनी निवासी नेवी अधिकारी रोशन अरोड़ा शनिवार शाम सवा छह बजे अपने घर पहुंचा। ढोल और आतिशबाजी के बीच परिवार व मोहल्ले के लोगों ने उसका स्वागत किया।
अगस्त 2022 में रोशन और 25 साथियों को नाइजीरिया नेवी ने शिप में चोरी के आरोप में पकड़ लिया था। उसने भारत देश से छुड़ाने की गुहार लगाई थी। इसके बाद प्रक्रिया चलती रही। आखिरकार नाइजीरिया से छूटकर वह शनिवार सुबह दिल्ली पहुंचा।
इसके बाद कार से घर के मोड़ पर पहुंचा तो रिश्तेदारों-दोस्तों से उसे कंधे पर उठा लिया। रोशन को देखकर घर की चौखट पर खड़ी रोशन की मां सीमा, पिता मनोज अरोड़ा और बहन कोमल की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। रोशन ने सभी को गले लगाया।
2 of 6
मर्चेंट नेवी के क्रू मेंबर्स का बंधक बनाने का मामला
- फोटो : अमर उजाला
स्वागत के लिए मौजूद थे कई लोग
रोशन का स्वागत करने के लिए गोविंदनगर विधायक सुरेंद्र मैथानी, किदवईनगर विधायक महेश त्रिवेदी आदि मौजूद रहे। रोशन ने बताया कि 28 मई को उसे छूटने का पता चल गया था, लेकिन कन्फ्यूजन की वजह से पिता को नहीं बताया। पूरी तरह से कन्फर्म होने के बाद दो जून को पिता को छूटने के बारे में बताया।
3 of 6
मर्चेंट नेवी के क्रू मेंबर्स का बंधक बनाने का मामला
- फोटो : अमर उजाला
सरकार और जनप्रतिनिधियों को दिया धन्यवाद
घर लौटने के बाद रोशन ने केंद्र की मोदी सरकार और अपनी कंपनी को धन्यवाद दिया। उन्होंने सांसद सत्यदेव पचौरी, विधायक महेश त्रिवेदी, सुरेंद्र मैथानी का भी आभार जताया। पिता मनोज कुमार ने कहा कि सभी के सहयोग से आज बेटा वतन वापसी कर पाया।
4 of 6
मर्चेंट नेवी के क्रू मेंबर्स का बंधक बनाने का मामला
- फोटो : अमर उजाला
बेटे के लौटते ही रोशन हुआ घर... मन गई दिवाली
नाइजीरिया नेवी की कैद से छूटने के 296 दिन बाद गोविंदनगर लेबर काॅलोनी निवासी नेवी अधिकारी रोशन अरोड़ा शनिवार शाम सवा छह बजे घर पहुंचा। ढोल और आतिशबाजी के बीच परिवार व मोहल्ले के लोगों ने उसका स्वागत किया। रोशन के लौटने पर घर में दीये जलाए गए।
5 of 6
मर्चेंट नेवी के क्रू मेंबर्स का बंधक बनाने का मामला
- फोटो : अमर उजाला
मां बोली- आज हुआ है घर रोशन
मां सीमा और पिता मनोज ने कहा कि उनका घर आज रोशन हुआ है इसलिए उनके लिए तो आज ही दिवाली है। वहीं, बहन कोमल बोली कि वह अब आराम से भाई के साथ रक्षाबंधन मनाएगी। अगस्त 2022 में रोशन और 25 साथियों को नाइजीरिया नेवी ने शिप में चोरी के आरोप में पकड़ लिया था।