फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kannauj Murder: पति की हत्या के बाद चेहरे पर नहीं थी शिकन, मेला देखने गई थी शिखा...आंखों में थे घड़ियाली आंसू

Sun, 11 Jun 2023 10:33 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 11 Jun 2023 10:33 AM IST
विज्ञापन
Kannauj Murder, After the murder of her husband, there was no wrinkle on her face, Shikha had gone to see the
kannauj murder case - फोटो : अमर उजाला

कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में प्रेमी के साथ मिलकर सुनियोजित साजिश के तहत पहले पति को मौत के घाट उतारने के बाद पत्नी बच्चों व चाचा को लेकर मेला देखने गई थी। लौटने पर महिला ने घर में घुसने से पहले ही घड़ियाली आंसू बहाने शुरू कर दिए थे। यह देख लोगों को संदेह हो गया था।



सिकंदरपुर कस्बे के मोहल्ला आजाद नगर निवासी राजू शर्मा (35) की हत्या के बाद और भी नई जानकारी सामने आई है। आसपास के लोगों की मानें तो राजू की पत्नी शिखा ने प्रेमी मो. सगीर के साथ मिलकर पहले ही साजिश रच ली थी। उसी साजिश के तहत ही गुरुवार की दोपहर को मो. सगीर ने राजू को शराब पिलाई।

इसके बाद में उसकी पत्नी के साथ मिलकर चुनरी से गला घोटकर उसकी हत्या कर दी। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद मो. सगीर, राजू की पत्नी, बच्चों व चाचा को मेले में लेकर गया। जहां उनको छोड़कर वह फरार हो गया। मेले से वापस लौटने पर शिखा ने घर में घुसने से पहले ही रोना शुरू कर दिया था।

Kannauj Murder, After the murder of her husband, there was no wrinkle on her face, Shikha had gone to see the
kannauj murder case - फोटो : अमर उजाला

पहले भी प्रेमी के साथ भाग गई थी शिखा
यह देख लोगों को संदेह हो गया था। दोनों आरोपियों को जेल भेजने के बाद भी पुलिस इस प्रकरण से जुड़ी कई और जानकारी जुटाने में लगी है। बता दें कि शादी से पहले शिखा अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी। शादी के बाद तीन साल पहले भी वह प्रेमी के साथ चली गई थी।

Kannauj Murder, After the murder of her husband, there was no wrinkle on her face, Shikha had gone to see the
kannauj murder case - फोटो : अमर उजाला

बच्चों के भविष्य पर गहरा संकट
राजू शर्मा की हत्या के बाद पत्नी जेल चली गई। उसके तीन मासूम बच्चों आठ वर्षीय नंदिनी, छह वर्षीय वंदिनी और चार वर्षीय ऋषभ के भविष्य पर अब संकट गहरा गया है। इन बच्चों की जिम्मेदारी कौन उठाएगा, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। ननिहाल पक्ष इन बच्चों से कन्नी काट चुका है। फिलहाल अभी तो यह बच्चे चाचा के पास हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kannauj Murder, After the murder of her husband, there was no wrinkle on her face, Shikha had gone to see the
kannauj murder case - फोटो : अमर उजाला

17 चोट बयां कर रही थीं दरिंदगी
शनिवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ चुकी है। मृतक के शरीर पर 17 चोट के निशान मिले हैं। यह निशान हत्यारोपियों की दरिंदगी को बयां कर रही थीं। सिकंदरपुर के मोहल्ला आजाद नगर निवासी राजू शर्मा (35) की गुरुवार की रात को प्रेम प्रसंग के चलते पत्नी शिखा शर्मा ने प्रेमी मो. सगीर के साथ मिलकर हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
Kannauj Murder, After the murder of her husband, there was no wrinkle on her face, Shikha had gone to see the
kannauj murder case - फोटो : अमर उजाला

हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जाएगा
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक राजू के शरीर पर चोटों के 17 निशान मिले, जो हत्यारोपियों की दरिंदगी दर्शा रही थीं। दोनों के खिलाफ पुलिस ने शुक्रवार को ही रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। कोतवाल अजय पाठक ने बताया कि शनिवार को हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर वहां से जेल भेज दिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed