{"_id":"5e8e23788ebc3e76ca4a366a","slug":"report-of-mp-subrat-pathak-and-bjp-leaders-not-filed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नहीं दर्ज हुई सांसद सुब्रत पाठक और भाजपाइयों की रिपोर्ट, मजिस्ट्रेट के खिलाफ दी थी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं दर्ज हुई सांसद सुब्रत पाठक और भाजपाइयों की रिपोर्ट, मजिस्ट्रेट के खिलाफ दी थी तहरीर
Thu, 09 Apr 2020 03:45 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 09 Apr 2020 03:45 AM IST
विज्ञापन
सदर तहसीलदार अरविंद कुमार ने सांसद पर लगाए गंभीर आरोप
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज में सांसद और तहसीलदार के मामले को लेकर प्रशासन सख्त है। सांसद पक्ष की ओर से भेजी गई तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने तहसीलदार और लेखपालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने से
भाजपा सांसद सुब्रत पाठक
- फोटो : amar ujala
इससे अब सांसद और उनके समर्थकों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। मंगलवार दोपहर सदर तहसीलदार अरविंद कुमार के आवास में घुसकर भाजपाइयों ने मारपीट की थी। सांसद सुब्रत पाठक के अलावा भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी सचिन शर्मा, सौरभ कटियार और शिवेंद्र के अलावा 25 अज्ञात के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था।
सदर तहसीलदार अरविंद कुमार पर हमले के बाद
- फोटो : amar ujala
इसके बाद देर रात करीब एक बजे सांसद पक्ष की ओर से सांसद कार्यालय प्रभारी अवनीश बेरिया समर्थकों के साथ सदर कोतवाली पहुंचे। कोतवाल नागेंद्र कुमार पाठक को सदर तहसीलदार अरविंद कुमार, लेखपाल अमित राय, रामबरन और कुछ अज्ञात के खिलाफ तहरीर सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर तहसीलदार अरविंद कुमार
- फोटो : amar ujala
उच्चाधिकारियों से मुकदमा दर्ज करने की स्वीकृति न मिलने से कोतवाल ने तहरीर को वापस कर दिया। दरअसल मजिस्ट्रेट के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए उच्चाधिकारियों की अनुमति जरूरी होती है। यही कारण रहा कि सांसद पक्ष की ओर से रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी।
विज्ञापन
सदर तहसीलदार अरविंद कुमार पर हमले के बाद चोट दिखाते हुए
- फोटो : amar ujala
सदर तहसीलदार अरविंद कुमार और लेखपालों की पिटाई से एक साथी गंभीर रूप से घायल हुआ है। सीटी स्कैन हो रहा है। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। जो भी दोषी होगा, जांच में सामने आएगा। पुलिस प्रशासन खुद उसके खिलाफ कार्रवाई करेगा।
सुब्रत पाठक, भाजपा सांसद कन्नौज
सुब्रत पाठक, भाजपा सांसद कन्नौज