हिन्दुस्तान के अलावा पाकिस्तान और बांग्लादेश में अपनी दो अर्थी नाटक शैली से मशहूर होने वाले नये जमाने के नौटंकी स्टार रम्पत की प्रेम कहानी भी बड़ी अजीब है। पंद्रह हजार से ज्यादा स्टेज शो, सैकड़ों फिल्में और दर्जनों यूट्यूब शो में काम कर चुके रम्पत अपनी फूहड़ कॉमेडी से सबको खूब लोटपोट करते आ रहे हैं।
रम्मपत ने अपनी सुहाग रात वाली बात को कुछ इस रोचक अंदाज से सुनाया...
खुद ‘रम्पत’ बता रहे अपनी ‘सुहाग रात वाली बात’...
2 of 10
रम्पत और रानी की प्रेम कहानी
कानपुर के बाबूपुरवा बगाही में अपने परिवार के साथ रह रहे नौटंकी स्टार रम्पत भदौरिया पुराने दिनों की बातें बताते-बताते यादों के झरोखों में खो गए। रम्पत ने कहा कि 35 साल पहले की बात है जब नौटंकी में वह बहुत ज्यादा फेमस नहीं थे तभी एक दिन प्रतापगढ़ में स्टेज पर ही उनकी मुलाकात रानी से हुई।
खुद ‘रम्पत’ बता रहे अपनी ‘सुहाग रात वाली बात’...
3 of 10
रम्पत और रानी की प्रेम कहानी
रानी बड़ी ही नखरे वाली थीं। दोनों ने कई बार साथ में स्टेज शो किए हैं। मजाक कब प्यार में बदल गया कुछ पता ही नहीं चला। रानी की अदाओं पर दर्शक तो दीवाने ही थे लेकिन रानी को अपना बनाने के लिए मुझे कई बार थप्पड़ तक खाने पड़ गए।
खुद ‘रम्पत’ बता रहे अपनी ‘सुहाग रात वाली बात’...
4 of 10
रम्पत और रानी की प्रेम कहानी
रम्पत बताते हैं कि उनके पिता पुलिस में थे बड़े जतन के बाद तो पिता को यह कह कर पटा पाये थे कि नौटंकी पेशा ही मेरे लिए बना है और यही करना है। उसके बाद रानी से शादी की बात का जिक्र अपने घरवालों से करना आसमान से तारे तोड़ने जैसा काम था। फिर तभी एक दिन रानी से मैने अपने प्यार का इजहार स्टेज पर ही कर दिया। पहले तो रानी ने इसे मजाक समझा लेकिन बाद में मेरी आंखें देखकर उन्होंने सब समझ लिया।
खुद ‘रम्पत’ बता रहे अपनी ‘सुहाग रात वाली बात’...
5 of 10
रम्पत और रानी की प्रेम कहानी
बड़े जतन के बाद हम दोनों ने अपने परिवारवालों को अपनी शादी के लिए मनाया। फिर जाकर 1982 में दोनों की शादी कानपुर में ही हुई। शादी के बाद तीसरे दिन हम दोनों को सुहागरात मनाने का समय मिला।