फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डिंपल का बसपा पर सियासी वार, बोलीं- 'वह पत्थरों वाली सरकार' 

Fri, 10 Feb 2017 08:26 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 10 Feb 2017 08:26 AM IST
सार

- रसूलाबाद विधानसभा के प्रत्याशी के समर्थन में झींझक में हुई जनसभा 

विज्ञापन
dimple yadav political comment on the bsp
मंच पर मौजूद सपा की स्टार प्रचारक डिंपल यादव - फोटो : अमर उजाला, कानपुर

सपा की स्टार प्रचारक व सांसद डिंपल यादव ने दमदार तेवर दिखाते हुए बसपा पर करारा हमला बोला है। उन्होंने बसपा पर सियासी वार करते हुए कहा, वह पत्थरों वाली सरकार है। इसके अलावा उन्होंने भाजपा को भी आड़े हाथों लेते हुए जमकर निशाना साधा।


 



 

 

डिंपल बोली- कहां गया भाजपा को वो वादा..

dimple yadav political comment on the bsp
कानपुर जनसभा में मंच पर जया बच्चन के साथ बातचीत करती डिंपल यादव - फोटो : अमर उजाला, कानपुर

डिंपल यादव ने कहा कि प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर एक करोड़ गरीब महिलाओं को प्रति माह एक हजार रुपये पेंशन दी जाएगी। सपा सरकार में ही महिलाओं को इज्जत दी जाती है। गुरुवार को उन्होंने झींझक कस्बे में आयोजित रसूलाबाद विधानसभा सीट के प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। 

 

उन्होंने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अच्छे दिनों का वादा कर प्रदेश में जनता का वोट लेने वाली भाजपा ने वादा किया था कि काला धन वापस लाएंगे और सभी गरीबों के खातों में 15-15 लाख रुपया डाला जाएगा। लेकिन नोट बंदी कर गरीब महिलाओं ने जो जमा पूंजी अपने पास रखी थी, वह भी बैंक में डलवा दी। बोलीं कहां गया भाजपा को वो वादा...

लालच देकर वोट बटोरना चाहती है भाजपा

dimple yadav political comment on the bsp
डिंपल यादव के साथ मंच पर जया बच्चन - फोटो : अमर उजाला, कानपुर

लालच देकर वोट बटोरना चाहती है भाजपा

डिंपल ने कहा कि सपा ने प्रदेश के 18 लाख छात्रों को लैपटाप दिए थे, भाजपा उन्हें झुनझुना बता रही थी। अब भाजपा खुद लैपटाप देने का वादा कर रही है।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन

बसपा पर सियासी वार बताया पत्थरों वाली सरकार

dimple yadav political comment on the bsp
मंच पर जनता को संबोधित करती जया बच्चन - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
बसपा पर सियासी वार बताया पत्थरों वाली सरकार
बसपा पर सियासी वार करते हुए कहा कि वह पत्थरों वाली सरकार है। राज्य में विकास के नाम पर बसपा ने कुछ नहीं किया। बसपा अपने कार्यकाल में महज पत्थरों और पार्कों में वयस्त रही। वहीं सांसद जया बच्चन ने कहा किे उप्र की सपा सरकार ने सड़कों पर साइकिल को चलाने के लिए भी स्थान दिया है। यह पूरे देश में कहीं नहीं है। अंत में उन्होंने कहा कि नो कनफ्यूजन, नो मिस्टेक केवल अखिलेश।  

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed