फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एनकाउंटर के बाद असलहों की बरामदगी पर भी सवाल, आखिर तब क्यों नहीं पुलिस खोज पाई विकास के घर से हथियार

Wed, 15 Jul 2020 09:24 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 15 Jul 2020 09:24 AM IST
विज्ञापन
questions on recovery of weapons after Kanpur encounter vikas dubey encounter
kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
नाटकीय गिरफ्तारी और फिल्मी एनकाउंटर के बाद पुलिस की एके-47 और इंसास राइफल की बरामदगी भी कई सवाल खड़े कर रही है। 12 दिन से पुलिस बिकरू में डेरा डाले है। विकास का घर जमींदोज किया। उसके घर के अलावा गांव के एक-एक घर की कई बार तलाश हुई। तब ये असलहे पुलिस को क्यों नहीं मिले। 

 
questions on recovery of weapons after Kanpur encounter vikas dubey encounter
kanpur encounter news - फोटो : amar ujala
अब विकास के घर से एके-47 और शशिकांत के घर से इंसास राइफल मिलने का दावा कर रही है। प्रेसवार्ता में एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने दावा किया कि शशिकांत की निशानदेही पर पुलिस से लूटे गए असलहे बरामद किए गए। दरअसल, पुलिस ने दो जुलाई की घटना के बाद तीन जुलाई की दोपहर तक  गांव सील कर दिया था। 


 
questions on recovery of weapons after Kanpur encounter vikas dubey encounter
kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
एडीजी, आईजी और एसएसपी के अलावा बम स्क्वॉयड, फोरेंसिक टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया था। गांव के एक-एक घर की तलाशी हुई थी। तब पुलिस को एक भी असलहा बरामद नहीं हुआ था। अब अचानक से विकास और शशिकांत के घर से दोनों असलहे मिल गए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
questions on recovery of weapons after Kanpur encounter vikas dubey encounter
kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
अचानक मिले थे बम और असलहे
वारदात के तुरंत बाद पुलिस को कुछ भी बरामद नहीं हुआ था। जब पुलिस ने घर जमींदोज किया तो दूसरे दिन वहां से छह तमंचे, दो किलो विस्फोटक, कारतूस और देसी जिंदा बम मिले थे। तीन दिन बाद दोबारा बम मिले। इस तरह किस्तों में असलहों, बमों की बरामदगी हो रही है।
 
विज्ञापन
questions on recovery of weapons after Kanpur encounter vikas dubey encounter
kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
सब कुछ फिल्मी और नाटकीय
मध्यप्रदेश पुलिस ने दहशतगर्द विकास दुबे की गिरफ्तारी का दावा किया। जब वीडियो फुटेज आए और जानकारी जुटाई तो पता चला कि विकास ने खुद एक तरह से पुलिस को गिरफ्तारी दी। उसके बाद यूपी पुलिस व एसटीएफ उसको कानपुर लेकर रवाना हुई। जिस गाड़ी में विकास बैठा था वो भौंती हाईवे पर पलट गई। विकास पिस्टल लेकर भागा। पुलिस पर गोली चलाई और जवाबी कार्रवाई में मारा गया। ये घटनाक्रम किसी फिल्म से कम नहीं। कुछ इसी तरह असलहा बरामदगी की भी नाटकीय कहानी सामने आ रही है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed