फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलवामा हमले में शहीद प्रदीप के घर बेटे ने लिया जन्म, पत्नी नीरज ने जो कहा उसे सुन आप सलाम करेंगे

Mon, 05 Aug 2019 02:24 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 05 Aug 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
pulwama martyr pradeep yadav's wife neeraj Gave birth to a baby
नीरज की गोद में बेटा एवं शहीद प्रदीप यादव - फोटो : अमर उजाला

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में शहीद हुए प्रदीप यादव की पत्नी नीरज यादव ने शनिवार को बेटे को जन्म दिया। बेटे को गोद में लेकर नीरज भावुक हो गई। उनकी आंखों से आंसू बहने लगे। नीरज ने कहा कि यह उनके पति का अंश है।  

pulwama martyr pradeep yadav's wife neeraj Gave birth to a baby
बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन के साथ पुलवामा हमले के शहीद कानपुर के प्रदीप यादव की बेटी - फोटो : अमर उजाला

मूलरूप से कन्नौज के सुखसेनपुर निवासी प्रदीप यादव का परिवार बारासिरोही, कल्याणपुर में रहता है। परिवार में पत्नी नीरज और दो बेटियां सुप्रिया व छोटी हैं। प्रदीप की शहादत के वक्त नीरज गर्भवती थीं।
 

pulwama martyr pradeep yadav's wife neeraj Gave birth to a baby
शहीद प्रदीप की पत्नी नीरज (बीच में)

शनिवार को मरियमपुर हॉस्पिटल में बातचीत में नीरज ने कहा कि देश का उन पर कर्ज है, जिसे अदा करना है। इसलिए बेटे को भी देश सेवा के लिए सेना में भेजूंगी। आपको बताते चलें कि जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में यूपी के कन्नौज जिले का लाल शहीद हो गया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
pulwama martyr pradeep yadav's wife neeraj Gave birth to a baby
शहीद प्रदीप की पत्नी नीरज बेटी के साथ
तिर्वा के सुखसेनपुर निवासी जवान प्रदीप सिंह यादव भी उस बटालियन में शामिल थे, जिसे आंतकियों ने निशाना बनाया। जब यह खबर आई थी तो परिजनों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा था। जिले में शोक की लहर दौड़ गई थी। अब शहीद प्रदीप के घर नन्ही किलकारी गूंजी है।

 
विज्ञापन
pulwama martyr pradeep yadav's wife neeraj Gave birth to a baby
शहीद प्रदीप की पत्नी नीरज
प्रदीप सिंह यादव श्रीनगर में 115 बटालियन में सिपाही थे। पुलवामा हमले से पहले वाे चार दिन की छुट्टी बिताकर लौटे थे। उनका एक मकान कानपुर के बारा सिरोही में है। वहां पत्नी नीरज देवी और दो बेटियां 10 वर्षीय सुप्रिया यादव और तीन साल की सोना यादव रहती हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed