फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

झटके पर झटकाः कानपुर को सौगात के साथ विपक्षी दलों को नई चुनौती दे गए भाजपा के केशव

Fri, 14 Jun 2019 02:10 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 14 Jun 2019 02:10 PM IST
विज्ञापन
Proposals worth Rs 660.11 crore were passed under chairmanship of Keshav Prasad Maurya
केशव प्रसाद मौर्य की अध्यक्षता में हुई जिला योजना की बैठक - फोटो : अमर उजाला
उप मुख्यमंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री केशव प्रसाद मौर्य की अध्यक्षता में हुई जिला योजना की बैठक में 660.11 करोड़ रुपये के प्रस्ताव पास हुए। बैठक आश्वासनों में ही निपट गई। कोई अहम फैसला नहीं हो सका। सारी दुनिया पर्यावरण संरक्षण के लिए जूझ रही है, कानपुर सर्वाधिक प्रदूषित शहर बन चुका है लेकिन बैठक में पर्यावरण के लिए बजट ही नहीं रखा गया। इसी तरह पेयजल संकट भी सालों से गहरा रहा है लेकिन ग्रामीण पेयजल के लिए प्रस्तावित बजट नहीं रखा गया। खेलकूद, सेवायोजन के लिए भी बजट नहीं है।

Proposals worth Rs 660.11 crore were passed under chairmanship of Keshav Prasad Maurya
केशव प्रसाद मौर्य की अध्यक्षता में हुई जिला योजना की बैठक - फोटो : अमर उजाला
2019-20 की बैठक में स्वास्थ्य विभाग के लिए 20.16 करोड़ और शिक्षा के लिए 72.97 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। पेयजल के लिए 29 करोड़, सड़कों के निर्माण के लिए 153.33 करोड़, स्वच्छता के लिए 149.87 करोड़ रुपये खर्च करने के प्रस्ताव बनाए गए हैं। आवास बनाने के लिए 52.80 करोड़, रोजगार के लिए 41.36 करोड़ और लाभार्थीपरक योजनाओं के लिए 57.47 करोड़ रुपये खर्च प्रस्तावित किया गया है। पिछले वर्ष 2018-19 की जिला योजना में 630.46 करोड़ रुपये का खर्च प्रस्तावित था। इसके सापेक्ष 305.34 करोड़ रुपये मिले थे। यह मंजूर खर्च के सापेक्ष 48.43 प्रतिशत रहा था। मिली 305.34 करोड़ के सापेक्ष 304.50 करोड़ रुपये खर्च किए गए। यानी 99.72 प्रतिशत राशि खर्च कर ली गई।
Proposals worth Rs 660.11 crore were passed under chairmanship of Keshav Prasad Maurya
केशव प्रसाद मौर्य की अध्यक्षता में हुई जिला योजना की बैठक - फोटो : अमर उजाला
बैठक में कानून व्यवस्था का मामला उठने पर उप मुख्यमंत्री ने एसएसपी अनंत देव को बुलवा लिया। एसएसपी से कहा कि अपराधियों में खौफ पैदा करें। फीड बैक मिला है कि आप ऐसा कर भी रहे हैं, लेकिन कई सालों से एक ही थाने-चौकी में जमे सिपाही और दरोगा ठीक से काम नहीं कर रहे हैं। इन्हें तत्काल इधर से उधर करें। कहा कि बुधवार को ही मुख्यमंत्री ने आप लोगों से कानून व्यवस्था ठीक रखने को कहा है। आप लोगों को सरकार की प्राथमिकता बता दी गई है। अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करें। पुलिस की पब्लिक से अच्छा व्यवहार न करने की शिकायतें हैं। इसे सुधारें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Proposals worth Rs 660.11 crore were passed under chairmanship of Keshav Prasad Maurya
केशव प्रसाद मौर्य की अध्यक्षता में हुई जिला योजना की बैठक - फोटो : अमर उजाला
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि लोकसभा में मिली बड़ी जीत के बाद कार्यकर्ताओं को चुप नहीं बैठना है। जिस जनता के भरोसे इतनी बड़ी जीत हासिल की है, उनकी समस्याएं दूर करने के लिए काम करते रहना है। गुरुवार को सर्किट हाउस में लोकसभा जीत के लिए कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करने पहुंचे केशव ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का सही तरीके से पालन हो, इसकी मानीटरिंग हर कार्यकर्ता को करनी है। केशव प्रसाद के ये मंत्र विपक्षी दलों के लिए एक नई चुनौती बन सकते हैं।
विज्ञापन
Proposals worth Rs 660.11 crore were passed under chairmanship of Keshav Prasad Maurya
केशव प्रसाद मौर्य की अध्यक्षता में हुई जिला योजना की बैठक - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव की तरह प्रदेश की कई विधानसभा सीटों पर होने वाले उप चुनाव में भी जीत हासिल करनी है। लोकसभा चुनाव में जीत के बाद पहली बार कार्यकर्ताओं से रुबरू होने पहुुंचे डिप्टी सीएम ने कहा कि कानपुर को आदर्श महानगर बनाने के लिए सभी को अपने-अपने स्तर से काम करना होगा। विभागीय कार्यों में लापरवाही पर कार्यकर्ताओं से उन्हें सूचित करने को कहा। शाम को सीएम की लखनऊ में होने वाली बैठक की वजह से उन्हें पार्टी की समीक्षा बैठक किए बगैर ही वापस जाना पड़ा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed