फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जन्मदिन विशेषः राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के बारे में शायद ये बातें नहीं जानते होंगे

Mon, 01 Oct 2018 04:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 01 Oct 2018 04:57 PM IST
विज्ञापन
probably will not know these things about President Ramnath Kovind
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
राष्ट्रपति रामनाथ मूल रूप से कानपुर देहात के रहने वाले हैं। उन्हें जब राष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाया गया था तो उनका गांव परौंख सुर्खियों में आ गया। उनके बचपन के दोस्त और रिश्तेदारों ने गुजरे जमाने के किस्सों को सुनाया तो सभी हैरान रह गए।  


राम नाथ कोविन्द भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेताओं में से एक हैं। वह राज्यसभा सदस्य भी रह चुके हैं। रामनाथ कोविन्द का जन्म उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले की तहसील डेरापुर के एक छोटे से गांव परौंख में 1 अक्टूबर 1945 को हुआ था। कोविन्द का सम्बन्ध कोरी या कोली जाति से है जो उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जाति के अंतर्गत आती है।

वकालत की उपाधि लेने के बाद दिल्ली उच्च न्यायालय में वकालत प्रारम्भ की। वह 1977 से 1979 तक दिल्ली हाई कोर्ट में केंद्र सरकार के वकील रहे। 8 अगस्त 2015 को बिहार के राज्यपाल के पद पर नियुक्ति हुई।  
 
probably will not know these things about President Ramnath Kovind
ramnath kovind
साल 1991 में रामनाथ भारतीय जनता पार्टी में सम्मिलित हो गये। दो साल बाद 1994 में उत्तर प्रदेश राज्य से राज्य सभा के लिए निर्वाचित हुए। वर्ष 2000 में पुनः उत्तरप्रदेश राज्य से राज्य सभा के लिए निर्वाचित हुए। इस प्रकार कोविन्द लगातार 12 वर्ष तक राज्य सभा के सदस्य रहे। वह भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता भी रहे हैं। कोविन्द का नाम भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने 19 जून 2015 को एनडीए के सर्वसम्मत राष्ट्रपति उम्मीदवार के रूप में घोषित किया।
 
probably will not know these things about President Ramnath Kovind
पीएम मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
वह भाजपा दलित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और अखिल भारतीय कोली समाज अध्यक्ष भी रहे। वर्ष 1986 में दलित वर्ग के कानूनी सहायता ब्युरो के महामंत्री भी रहे। कानपुर यूनिवर्सिटी (अब छत्रपति साहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर) से रामनाथ ने बीकॉम और एलएलबी की पढ़ाई की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
probably will not know these things about President Ramnath Kovind
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जन्मदिन
रामनाथ का विवाह 30 मई 1974 को सविता कोविंद से हुअा था। एक बेटा अौर एक बेटी है। बेटे का नाम प्रशांत अौर बेटी का नाम स्वाति है। रामनाथ कोविंद पेशे से वकील रहे हैं और दिल्ली उच्च न्यायालय में वकालत की प्रैक्टिस भी कर चुके हैं। राम नाथ कोविंद नें दिल्ली हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में 16 साल तक प्रैक्टिस की। वकील रहने के दौरान कोविंद ने गरीब दलितों के लिए मुफ़्त में क़ानूनी लड़ाई लड़ी। 
 
विज्ञापन
probably will not know these things about President Ramnath Kovind
रामनाथ कोविंद
आदिवासी, होम अफ़ेयर, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस, सामाजिक न्याय, क़ानून न्याय व्यवस्था और राज्यसभा हाउस कमेटी के भी  चेयरमैन रहे। कोविंद गवरनर्स ऑफ इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के भी सदस्य रहे हैं। 2002 में कोविंद ने संयुक्त राष्ट्र के महासभा को भी संबोधित  किया था।  इसके अलावा वो बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता भी रह चुके हैं। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed