{"_id":"5bb1df03867a5523e256a2b1","slug":"president-ramnath-kovind-college-time-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन विशेषः कुछ ऐसी है राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की 'कॉलेज टाइम स्टोरी'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्मदिन विशेषः कुछ ऐसी है राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की 'कॉलेज टाइम स्टोरी'
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 01 Oct 2018 02:16 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
रामनाथ कोविंद के राष्ट्रपति बनने पर उनके टीचर ने उन्हें सलाह दी थी। कानपुर देहात के परौंख गांव में जन्मे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कानपुर के डीसी लॉ कॉलेज में पढ़ चुके हैं। उनके अध्यापक सुमन निगम ने उन्हें एक सुझाव दिया था। निगम चाहते हैं कि उनके शिष्य सबसे पहले गौ रक्षा के नाम पर होने वाली कथित हत्याओं पर लगाम लगाएं। साथ ही निगम का यह भी कहना है कि कोविंद को सरकार को वैसे सुझाव देने चाहिए जिससे सबका भला हो।
Trending Videos
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
सुमन निगम ने कोविंद के राष्ट्रपति बनने पर कहा था कि सरकार के कई फैसले देश के लिए ठीक नहीं है। एक ताजा उदाहरण है जीएसटी। गरीब आदमी, जैसे सब्जी बेचने वाला भी इसके दायरे में आ गया है। कोविंद को सरकार को अच्छे सुझाव देने चाहिए जिससे सबका भला हो।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के टीचर सुमन निगम
मुझे उम्मीद है कोविंद जाति, धर्म से ऊपर उठ कर वैसे कदम उठाएंगे जिससे हर आदमी सुखी होगा। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई कानपुर से की है। उन्होंने कानपुर के डीएवी कॉलेज से बी. कॉम की डिग्री हासिल की। उसके बाद जुलाई, 1966 में उन्होंने डीसी लॉ कॉलेज में दाखिला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के टीचर सुमन निगम
निगम कहते हैं कि उन दिनों लॉ की पढ़ाई दो साल की होती थी। मैं उस दौरान कोविंद का अध्यापक था। निगम 88 साल के हैं और कानपुर के सिविल लाइन्स मोहल्ले में रहते हैं।
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के टीचर सुमन निगम
ज्यादा उम्र की वजह से बहुत ज्यादा लोगों से मिलते नहीं हैं। निगम के अनुसार कॉलेज में सैकड़ों छात्र थे। वे किसी को भी नहीं पहचानते थे। लेकिन एक छोटी सी घटना की वजह से वो कोविंद को पहचानने लगे।