{"_id":"5cb8c79dbdec221441199d77","slug":"priyanka-gandhi-vs-bjp-in-lok-sabha-elections-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी के इस शहर में भाजपा का गढ़ भेदने के लिए प्रियंका गांधी का शक्ति प्रदर्शन, एक खास इच्छा ये भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के इस शहर में भाजपा का गढ़ भेदने के लिए प्रियंका गांधी का शक्ति प्रदर्शन, एक खास इच्छा ये भी
Fri, 19 Apr 2019 09:49 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 19 Apr 2019 09:49 AM IST
विज्ञापन
प्रियंका गांधी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहली बार रोड शो के लिए शुक्रवार को कानपुर आ रहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा गांधी ने शहरवासियों से सीधा संवाद करने की इच्छा जताई है। प्रियंका ने रोड शो की तैयारियों में जुटे पार्टी के पदाधिकारियों से रोड शो के दौरान लोगों से मिलने, बात करने की गुंजाइश रखने की बात कही है। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं से मिलने, हाथ मिलाने और बातचीत के लिए कहा है।
प्रियंका गांधी
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद रोड शो की तैयारियों के लिए शहर में डेरा डाले कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और उप्र के प्रभारी रोहित चौधरी, पर्यवेक्षक पंकज उपाध्याय, शहर अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री ने जगह-जगह स्वागत प्वाइंट तय किए। यहां पर प्रियंका गाड़ी से उतरकर लोगों से संवाद कर सकती हैं। प्रियंका गांधी के रोड शो से जुड़ी तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए बृहस्पतिवार को महानगर कांग्रेस कमेटी ने तिलक हॉल में बैठक की।
जन सभा को संबोधित करतीं प्रियंका गांधी
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान घंटाघर से शुरू होकर बड़ा चौराहा तक होने वाले रोड शो की रूपरेखा बनाई गई। बैठक में तय हुआ कि प्रियंका गांधी के साथ कार में शहर सीट के प्रत्याशी श्रीप्रकाश जायसवाल रहेंगे। जायसवाल कार की छत पर बैठेंगे और प्रियंका कार की सीट पर खड़ी होकर खुली छत से लोगों का अभिवादन स्वीकारेंगी। रोड शो के सबसे आगे मोटरसाइकिल सवार कांग्रेसियों का दस्ता होगा। इसके पीछे पार्टी की महिला संगठन की कार्यकर्ता होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी (फाइल)
- फोटो : Facebook/Priyanka Gandhi Vadra
इसके बाद पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी होंगे। अग्निहोत्री ने बताया कि शुक्रवार को प्रियंका गांधी के होने वाले रोड शो की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। प्रियंका गांधी के रोड शो के मद्देनजर कांग्रेस की सदस्यता लेने वाले बसपा के पूर्व कद्दावर नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी बृहस्पतिवार को शहर पहुंच गए। देर शाम तिलक हॉल पहुंचे सिद्दीकी ने कांग्रेस पदाधिकारियों से मुलाकात की। सिद्दीकी शुक्रवार को रोड शो में शामिल रहेंगे।
विज्ञापन
चकेरी एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेताओं ने प्रियंका गांधी का किया स्वागत
भाजपा के गढ़ में सेंध लगाने की कोशिश
कांग्रेसियों की ओर से घंटाघर से नयागंज, बिरहाना रोड, फूलबाग में प्रियंका गांधी का रोड शो कराने के पीछे भाजपा के गढ़ में सेंध लगाने की कोशिश मानी जा रही है। यह पूरा क्षेत्र शहर की थोक बाजार का प्रमुख गढ़ है। यहां शहर के विभिन्न हिस्सों के अलावा अन्य जिलों के भी व्यापारी आते हैं। क्षेत्र में हर समय भीड़भाड़ की स्थिति रहती है। इसका फायदा यह होगा कि रोड शो के दौरान भीड़ की कमी नहीं रहेगी। दूरदराज से आए लोगों के बीच खुद ब खुद प्रियंका का रोड शो चर्चा का विषय रहेगा। इससे पार्टी को अन्य क्षेत्रों में भी फायदा होगा।
कांग्रेसियों की ओर से घंटाघर से नयागंज, बिरहाना रोड, फूलबाग में प्रियंका गांधी का रोड शो कराने के पीछे भाजपा के गढ़ में सेंध लगाने की कोशिश मानी जा रही है। यह पूरा क्षेत्र शहर की थोक बाजार का प्रमुख गढ़ है। यहां शहर के विभिन्न हिस्सों के अलावा अन्य जिलों के भी व्यापारी आते हैं। क्षेत्र में हर समय भीड़भाड़ की स्थिति रहती है। इसका फायदा यह होगा कि रोड शो के दौरान भीड़ की कमी नहीं रहेगी। दूरदराज से आए लोगों के बीच खुद ब खुद प्रियंका का रोड शो चर्चा का विषय रहेगा। इससे पार्टी को अन्य क्षेत्रों में भी फायदा होगा।