भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने गुरुवार को हरदोई लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी जयप्रकाश के समर्थन में टड़ियावां के सिकंदरपुर, हरियावां के सिरसा गांव के अलावा हरदोई में व्यापारियों और पाली में जनसभा को संबोधित किया।
2 of 6
नरेश अग्रवाल
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान उन्होंने कहा कि पूरे देश में नरेंद्र मोदी की सुनामी चल रही है। 27 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हरदोई में रैली के बाद जिले से विपक्ष का सफाया हो जाएगा। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की बढ़ती हुई लोकप्रियता के आगे विपक्ष अपने को कमजोर मान चुका है।
3 of 6
नरेश अग्रवाल आजम खां (फाइल फोटो)
पूरा विपक्ष जाति-पाति की राजनीति कर सरकार बनाने का सपना देख रहा है। उन्होंने आपसी मतभेद भुलाकर नरेंद्र मोदी को फिर से पीएम बनाने के लिए जुटने को कहा। सपा नेता आजम खां द्वारा रामपुर से भाजपा प्रत्याशी जयाप्रदा के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के बाद भाजपा नेता नरेश अग्रवाल ने उनपर निशाना साधा था।
हरदोई में हुई एक जनसभा के दौरान नरेश अग्रवाल ने सपा नेता और रामपुर सीट से गठबंधन प्रत्याशी आजम खां के खिलाफ जमकर आग उलगी थी। नरेश अग्रवाल ने आजम खां को आड़े हाथों लेते हुए कहा 'जनता हजरतगंज में आजम खां से जूते साफ कराएगी। नरेश अग्रवाल ही नहीं यूपी के कई नेताओं के बीच लोकसभा चुनाव को लेकर आपस में जुबानी जंग छिड़ी हुई है।
भाजपा प्रत्याशी को बुरा भला कहने के बाद भाजपा नेताओं ने आजम खां को चारो ओर से घेर लिया है। कानपुर में आजम खां के खिलाफ भाजपा प्रत्याशी और बॉलीवुड अभिनेत्री जयाप्रदा पर अमर्यादित टिप्पणी करने के विरोध में एफआईआर दर्ज करवाई गई।