{"_id":"5ca8ca56bdec2209dc70d9c7","slug":"akhilesh-yadav-meet-martyr-family-in-kannauj","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डिंपल के साथ शहीद पंकज के गांव पहुंचे अखिलेश, आंसुओं के सैलाब में डूबे परिजनों ने की एक विशेष मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिंपल के साथ शहीद पंकज के गांव पहुंचे अखिलेश, आंसुओं के सैलाब में डूबे परिजनों ने की एक विशेष मांग
Sun, 07 Apr 2019 03:37 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 07 Apr 2019 03:37 AM IST
विज्ञापन
कन्नौज के लाल शहीद पंकज के घर पहुंचे अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
कश्मीर घाटी में सर्च आपरेशन के दौरान पाकिस्तान सेना की गोली लगने से शहीद हुए कन्नौज के लाल पंकज के गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। परिवारीजन समेत पूरा गांव शव आने के इंतजार में है। इसी बीच शहीद के घर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने परिजनों को सांत्वना दी।
अखिलेश यादव शहीद पंकज के परजिनों से बातचीत करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
जिला मुख्यालय से सटे गांव गंगधरापुर निवासी पंकज दुबे (20) पुत्र शांति स्वरूप दुबे भारतीय सेना में रेडियो आपरेटर के पद पर तैनात थे। जम्मू कश्मीर के तंगधार में सर्च आपरेशन के दौरान पाकिस्तान की ओर हुई गोलीबारी में सिर में गोली लग गई थी।
अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
चार मार्च को पंकज ने इलाज के दौरान ऊधमपुर में दम तोड़ दिया। पंकज के शहीद होने से परिजनों का हाल बेहाल है। शनिवार को पत्नी डिंपल यादव के नामांकन के बाद पूर्व सीएम अखिलेश यादव पंकज के घर पहुंचे। उन्होंने पंकज के दिव्यांग पिता शांति स्वरूप और दिव्यांग भाई जवाहर लाल को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
मायूस बैठे पंकज के पिता शांति स्वरूप
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि पंकज की शहादत को पूरा देश याद रखेगा। पंकज के परिवार को उनकी ओर से हर संभव मदद की जाएगी। प्रदेश सरकार से एक करोड़ रुपये और शहीद परिवार के एक व्यक्ति को नौकरी देने की मांग की। आचार संहिता के कारण परिवार को कोई मदद न कर पाने पर अफसोस जताया।
विज्ञापन
घर में रोती पंकज की मां और बहन रूचि
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा, चुनाव के बाद परिवार की हर संभव मदद की जाएगी। वहीं शहीद के भाई रामू दुबे ने बताया कि शनिवार को ऊधमपुर से दिल्ली पंकज का शव लाया गया है। शनिवार देर रात तक पंकज का शव गांव पहुंचने की आर्मी के अधिकारियों ने जानकारी दी है।