{"_id":"5ec3f88d1f074061771700c3","slug":"priyanka-gandhi-and-cm-yogi-sparked-twitter-war-over-auraiya-accident","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"औरैया हादसे को लेकर गरमाई देश की राजनीति, प्रियंका गांधी और सीएम योगी के बीच छिड़ा ट्विटर वॉर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया हादसे को लेकर गरमाई देश की राजनीति, प्रियंका गांधी और सीएम योगी के बीच छिड़ा ट्विटर वॉर
Tue, 19 May 2020 08:58 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 19 May 2020 08:58 PM IST
विज्ञापन
औरैया में हुए भीषण सड़क हादसे में हो चुकी है 28 प्रवासी श्रमिकों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के औरैया में दो दिन पहले हुए भीषण सड़क हादसे में 28 प्रवासियों की मौत से देश की राजनीति गरमा गई है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने ट्वीट कर इस हादसे के लिए राजस्थान सरकार को दोषी ठहराते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को घेरा है।
सीएम योगी और प्रियंका गांधी के ट्वीट
- फोटो : amar ujala
जबकि प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा कि एक ट्रक राजस्थान से एवं दूसरा पंजाब से आने की बात कहते हुए प्रियंका गांधी को घेरा है। इससे पहले घटना वाले दिन प्रियंका गांधी सरकार को कटघरे में रख चुकी हैं। सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा कांग्रेस पर हमला बोला।
संबित पात्रा ने किया ट्वीट
- फोटो : amar ujala
संबित पात्रा ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को संबोधित करते हुए लिखा कि राजस्थान की भरतपुर पुलिस ने बस से उतार कर श्रमिकों को ट्रक में भेजा था। प्रियंका जी क्या आप एक चिट्ठी राजस्थान के मुख्यमंत्री गहलोत जी को लिखेंगीं...आखिर मजदूरों के साथ राजस्थान सरकार ने ऐसा अन्याय क्यों किया?
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रियंका गांधी का ट्वीट
- फोटो : amar ujala
सोमवार को ही योगी आदित्यनाथ आफिस के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया कि औरैया में हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना से पूरा देश आहत है। एक ट्रक पंजाब से एवं दूसरा राजस्थान से आ रहा था। इंडियन नेशनल कांग्रेस एवं प्रियंका गांधी को टैग करते हुए लिखा कि क्या प्रियंका गांधी जी इस दुर्घटना की जिम्मेदारी लेंगीं?
विज्ञापन
औरैया सड़क हादसा
- फोटो : amar ujala
हमारे साथियों से माफी मांगेगीं। बता दें कि 16 मई को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया था कि औरैया की ह्रदय विदारक घटना ने एक बार फिर से प्रश्न उपस्थित कर दिया है कि आखिर सरकार क्या सोचकर इन मजदूरों के घर जाने की समुचित व्यवस्था नहीं कर रही है।