रविवार काे फर्रूखाबाद जिला जेल में जमकर बवाल हुअा। बंदियाें ने अपने कब्जे में जेल काे कर लिया अाैर फिर पथराव, अागजनी करने लगे। जिसमें प्रभारी डीएम, जेल अधीक्षक सहित कई घायल हाे गए। यह हालात एेसे ही नहीं बदले। अागे पढ़िए कैसे पल भर में बंदियाें के कब्जे में अा गया जिला जेल...
2 of 6
जेल की छत पर चढ़कर बंदी कर रहे पथराव
दरअसल फर्रुखाबाद की जिला जेल में रविवार की सुबह एक बंदी की तबियत खराब हाे गई। अाराेप है कि जब वह जेल अस्पताल पहुंचा ताे वहां उससे दवा के नाम पर डाक्टर ने पैसे वसूलने की काेशिश की। इसी पर बंदियाें का गुस्सा भड़क उठा अाैर उन्हाेंने बवाल करना शुरू कर दिया।
बंदी जेल की छत पर चढ़कर तांडव करने लगे। सुरक्षा में लगे कर्मियाें पर पथराव कर दिया। हालात काबू करने के लिए सुरक्षा कर्मियाें ने बल का प्रयाेग किया ताे बंदी अाैर भड़क गए। सभी ने जेल अस्पताल काे अाग के हवाले कर दिया।
4 of 6
जेल में बंदियों ने लगाई आग
- फोटो : अमर उजाला
जेल अस्पताल में अागजनी अाैर जेल में बवाल की सूचना पर माैके पर भारी फाेर्स के साथ डीएम, एसपी पहुंच गए। समझाने की काेशिश करने लगे ताे बंदियाें ने उनपर भी पथराव कर दिया। जिसमें प्रभारी डीएम, जेल अधीक्षक, एक बंदी रक्षक घायल हाे गए। पुलिस की तरफ से भी पथराव किए गए जिसमें एक बंदी भी गंभीर रूप से घायल हाे गया।
5 of 6
जेल अधिक्षक राजेश वर्मा के सिर में पत्थर लगने से हुए घायल, इलाज के लिए अस्पताल ले जाते हुए
- फोटो : अमर उजाला
प्रभारी डीएम, जेल अधीक्षक के घायल हाेने के बाद पुलिस बल बढ़ा दी गई। बाद में अाराेपी जेल चिकित्सक काे हटाए जाने के बाद बंदी काबू में अाए अाैर वार्ता के लिए तैयार हाे गए।