फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जन्मदिन विशेष: जानिए कितनी है राष्ट्रपति कोविंद की सैलरी, हैरान कर देंगे उनकी वीवीआईपी कार के फीचर्स

Tue, 01 Oct 2019 01:23 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 01 Oct 2019 01:23 PM IST
विज्ञापन
President ramnath kovind birthday special story, know salary and about special car
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : फाइल फोटो
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मूल रूप से कानपुर देहात के रहने वाले हैं। उन्हें जब राष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाया गया था तो उनका गांव परौंख सुर्खियों में आ गया। आज राष्ट्रपति कोविंद के जन्मदिन पर जानें उनकी सैलरी व वीवीआईपी कार के फीचर्स के बारे में...
President ramnath kovind birthday special story, know salary and about special car
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
राष्ट्रपति की वीवीआईपी कार
राष्ट्रपति की कार महज एक कार ही नहीं बल्कि अभेद्य किला है। राष्ट्रपति कोविंद के पास मर्सिडीज बेंज एस-600 है। इस कार की सामान्य कीमत मौजूदा समय में ढाई करोड़ रुपये के आसपास है। यह कार कोई सामान्य कार नहीं है। इसे इस तरह से बनाया गया है कि हैंड ग्रेनेड से भी हमले की सूरत में इसे नुकसान नहीं होगा। यही नहीं, छोटी मिसाइल के हमले का भी इस कार पर असर नहीं होगा।
President ramnath kovind birthday special story, know salary and about special car
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
खास बात ये है कि इस कार में कोई रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं होता और राष्ट्रपति अगर किसी भी अधिकारी से बात करना चाहे, तो वो आपात स्थिति में भी ऐसा कर सकते हैं। ये कार सेटेलाइट से जुड़ी होती है। राष्ट्रपति की मर्सिडीज बेंज एस-600 कार बीआर 7 स्तर की सिक्योरिटी से लैस होती है। इस कार के टायर पर भी निशाना लगाकर कार को रोकने की कोशिश बेकार ही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
President ramnath kovind birthday special story, know salary and about special car
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
ऐसा इसलिए क्योंकि इस कार की रिम भी कस्टमाइज्ड होने के साथ ही किसी भी हमले को झेलने की क्षमता रखते हैं। टायर फटने के बावजूद ये कार सैकड़ों किलोमीटर चलने की हालत में होगी। कार के अंदर केबिन भी बेहद सुरक्षित है। इस कार में सिर्फ ड्राइवर की सीट की तरफ का ही शीशा खुलता है। राष्ट्रपति के पास ही ऑटोमेटेड लॉक कंट्रोल्स जैसा सिस्टम भी रहता है।
विज्ञापन
President ramnath kovind birthday special story, know salary and about special car
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : amar ujala

राष्ट्रपति की सैलेरी

2017 तक राष्ट्रपति को प्रति माह 1.50 लाख रुपये मिलते थे जो देश के शीर्ष नौकरशाहों, उच्च प्रमुखों और कैबिनेट मंत्रियों की तुलना में कम थे। 2017 में ही इसे बढ़ाकर 5 लाख रुपये प्रति माह कर दिया गया। अब भारत के राष्ट्रपति की तनख्वाह 5 लाख रुपये प्रतिमाह होती है। राष्ट्रपति को कई अन्य सुविधाएं मिलती हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed