फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कांग्रेस की करिश्मा ने जुलूस निकाल दिखाई ताकत, गाजे-बाजे संग तिलक हॉल से नामांकन के लिए निकलीं

Tue, 01 Oct 2019 08:41 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 01 Oct 2019 08:41 AM IST
विज्ञापन
congress candidate karishma thakur file nomination for by election up 2019
करिश्मा ठाकुर ने नामांकन भरा - फोटो : अमर उजाला
यूपी में गोविंद नगर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर ने सोमवार को गाजे-बाजे के साथ नामांकन किया। तिलक हॉल से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला।

congress candidate karishma thakur file nomination for by election up 2019
करिश्मा ने जुलूस निकाल दिखाई ताकत - फोटो : अमर उजाला
नामांकन जुलूस में पार्टी के सभी नेताओं ने शामिल होकर एकजुटता का संदेश देने की कोशिश की। जुलूस में महिलाओं और युवाओं की बड़ी संख्या शामिल रही। नामांकन के लिए कांग्रेसी सुबह 10 बजे से तिलक हॉल में इकट्ठा होने लगे थे।

congress candidate karishma thakur file nomination for by election up 2019
करिश्मा ने जुलूस निकाल दिखाई ताकत - फोटो : अमर उजाला
करीब 11.30 बजे जुलूस निकला। कांग्रेसियों के उत्साह के चलते जुलूस करीब डेढ़ घंटे बाद कचहरी पहुंच पाया। करिश्मा ने करीब एक बजे नामांकन दाखिल किया।करिश्मा ने 2013 में एनएसयूआई के समर्थन से दिल्ली छात्रसंघ का चुनाव लड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
congress candidate karishma thakur file nomination for by election up 2019
करिश्मा ने जुलूस निकाल दिखाई ताकत - फोटो : अमर उजाला
एनएसयूआई की इकलौती विजेता प्रत्याशी के रूप में वह महासचिव चुनी गईं। वह छह साल तक दिल्ली विश्वविद्यालय की राजनीति में सक्रिय रहीं। इस दौरान उन्होंने कानून की पढ़ाई पूरी की। छात्र राजनीति के बाद मुख्यधारा की राजनीति में यह उनका पहला कदम होगा।

विज्ञापन
congress candidate karishma thakur file nomination for by election up 2019
करिश्मा ने जुलूस निकाल दिखाई ताकत - फोटो : अमर उजाला
टिकट मिलने पर प्रतिक्रिया देते हुए करिश्मा ने कहा कि पार्टी और प्रियंका गांधी के विश्वास पर खरा उतरने की कोशिश होगी। पार्टी ने युवा और महिला को टिकट दिया है। वर्तमान सरकार की नीतियों के कारण सबसे ज्यादा युवा और महिलाएं ही परेशान हैं। यह चुनाव न तो सरकार बनाने के लिए है न गिराने के लिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed