{"_id":"5b4f17d84f1c1b3b5a8b58df","slug":"polythene-ban-issue-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर कुछ इस कदर छाया है ये मुद्दा: 'अमीर-गरीब में बट गई पॉलिथीन!' ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया पर कुछ इस कदर छाया है ये मुद्दा: 'अमीर-गरीब में बट गई पॉलिथीन!'
- ट्विटर पोस्ट- ठेला, रेहड़ी यानी गरीब की पॉलिथीन हानिकारक है! बंद हो गई ! अमूल, कुरकुरे, चिप्स, शैम्पू आदि की लाभदायक होती है! तभी जारी है
- सोशल मीडिया पर लोगों का सवाल- पॉलिथीन में सामान बेचने वाली कंपनियों का चालान कोई काटेगा?
विज्ञापन
1 of 6
सोशल मीडिया पर पॉलिथीन बैन का मुद्दा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यूपी में पॉलिथीन बैन का मुद्दा सोशल मीडिया पर उबाल मार रहा है। फेसबुक, ट्विटर, व्हाट्सएप पर लोग अपनी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं व्यक्त कर रहे हैं।
फेसबुक पर ‘पब्लिक स्टेटस’
अपनी फेसबुक वॉल पर कानपुर के धर्मेंद्र कुमार सिंह लिखते हैं - एक वर्ग प्रतिबंध लगाने वाले हमारे रहनुमा कहते हैं- ‘इतने माइक्रॉन.. उतने माइक्रॉन... नापो-जोखो.. बाबू! सख्ती करो या दया दिखाओ, थोड़े दिन और गुजर जाएं, मामला ठंडा हो जाये तो लूटो खाओ।
दूसरा वर्ग जनता जनार्दन- ‘गरीब की पॉलिथीन, अमीर की पॉलिथीन... इनका धन्धा चौपट उनका फलेगा फूलेगा।’ पहला वर्ग- ‘यार जब निस्तारण की दमदार व्यवस्था नहीं है तो क्या ये पॉलिथीन वो पॉलिथीन...?
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- तभी हम पॉलिथीन का इस्तेमाल बंद करेंगे...
2 of 6
सोशल मीडिया पर पॉलिथीन बैन का मुद्दा
अरुण सिंह लिखते हैं- किराना दुकान में खुलेआम पॉलिथीन का इस्तेमाल किया जा रहा है पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर दुकानदार गणेश का कहना है कि जितनी पॉलिथीन मेरे पास बची हुई है उसकी खपत करने के बाद ही हम पॉलिथीन का इस्तेमाल बंद करेंगे।
आशुतोष श्रीवास्तव फेसबुक पर लिखते हैं- अमूल और नमस्ते इंडिया का दूध हर दुकान पर बिक रहा है। क्या ये अधिकारी उन सभी दुकानों पर जाकर 25000 रुपए का चालान करेंगे क्या ? या फिर केवल समोसे, मिठाई और डेरी वालों का ही चालान करेंगे ।
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- दूध, नमकीन, चिप्स, कुरकुरे बनाने वाली कंपनियां आपकी रिश्तेदार हैं क्या ?...
3 of 6
सोशल मीडिया पर पॉलिथीन बैन का मुद्दा
अपने ट्विटर हैंडल पर शाइस्ता लिखती हैं- योगीजी पालिथीन बैन करिए ठीक है हम झोले में समान लाएंगे लेकिन दूध, नमकीन, चिप्स, कुरकुरे बनाने वाली कंपनियां आपकी रिश्तेदार हैं क्या ?
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- बड़ी कंपनियों के सॉस ऐसे ही आते रहेंगे...
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
सोशल मीडिया पर पॉलिथीन बैन का मुद्दा
सलमान जफर लिखते हैं- उस पालीथिन पर पाबंदी लगी है जिस में सड़क किनारे समोसे वाला चटनी देता है, बाकी बड़ी कंपनियों के सॉस ऐसे ही आते रहेंगे! उस पॉलिथीन और इस पॉलिथीन में क्या फर्क है, कोई समझायेगा ?
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- बड़ी कंपनियों को आजादी है...
विज्ञापन
5 of 6
सोशल मीडिया पर पॉलिथीन बैन का मुद्दा
अखिलेश लिखते हैं- प्लास्टिक बंद अच्छी बात है पर किसकी? मैगी? पतंजलि? रिलायंस? आशीर्वाद? डालडा घी ? कुरकुरे? लेयस ? अंकल चिप्स ? बंद हुई है तो सिर्फ सब्जी , आटा, दाल, चावल बेचने वाले छोटे दुकानदारों के लिए जुर्माना भी उन्हीं का कटेगा। बड़ी कंपनियों को आजादी है।
फहाद लिखते हैं- पॉलिथीन भी अमीर गरीब में बंट गई ! ठेला, रेहड़ी यानी गरीब की पॉलिथीन हानिकारक थी! बंद हो गई ! अमूल, कुरकुरे, चिप्स, शैम्पू आदि की लाभदायक होती है! तभी जारी है
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।