फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिकरू कांड में फंसे पुलिसकर्मी बोले निर्दोष हैं हम, मादक पदार्थ तस्करी में जय की जांच एसटीएफ को

Fri, 15 Jan 2021 02:08 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 15 Jan 2021 02:08 PM IST
विज्ञापन
Policemen trapped in Bikru scandal say we are innocent, Jai's investigation into drug trafficking to STF
गैंगस्टर जय बाजपेई और विकास दुबे - फोटो : amar ujala
बिकरू कांड के आरोपी जय और उसके करीबियों का नाम मादक पदार्थों की तस्करी में भी सामने आया है। एसआईटी जांच में यह तथ्य भी शामिल था। पुलिस के उच्च अधिकारियों के निर्देश पर एसटीएफ कानपुर यूनिट ने जांच शुरू की है। आशंका है कि जय और उसके करीबी कई वर्षों से मादक पदार्थों की तस्करी में सीधे तौर पर शामिल रहे हैं। बड़े तस्करों और अपराधियों का साथ देने के साथ इन्हें पुलिस का संरक्षण दिलाया। 


 
Policemen trapped in Bikru scandal say we are innocent, Jai's investigation into drug trafficking to STF
जय बाजपेई एवं पत्नी श्वेता - फोटो : amar ujala
तीन साल पहले तत्कालीन एएसपी कन्नौज और ईओडब्ल्यू की जांच में सामने आया था कि जय मादक पदार्थों की तस्करी में भी शामिल है। बड़ी डील करता है लेकिन कभी इसकी जांच नहीं हुई। बिकरू कांड के बाद इस संबंध में कई शिकायतें पुलिस के पास पहुंची और पुरानी जांच रिपोर्ट का अवलोकन किया गया। इसके आधार पर मादक पदार्थ की तस्करी के जाल का पर्दाफाश करने के लिए कानपुर एसटीएफ यूनिट को लगाया गया है। 

 
Policemen trapped in Bikru scandal say we are innocent, Jai's investigation into drug trafficking to STF
विकास दुबे का खजांची जय - फोटो : अमर उजाला
जय पर दर्ज केस से धाराएं हटाईं, पुलिस का खेल 
एसआईटी की सिफारिश पर नजीराबाद थाने में जय के खिलाफ पासपोर्ट लेने में फर्जी शपथ पत्र देने के मामले में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इसमें धोखाधड़ी (420) और कूटरचित दस्तावेज तैयार करने की धारा (467,468) लगाई गई थी। पुलिस अभी तक इसमें बयान दर्ज नहीं कर सकी है। कोर्ट ने 19 तारीख को जय को तलब किया है। इधर पुलिस ने विवेचना के दौरान खेल कर दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Policemen trapped in Bikru scandal say we are innocent, Jai's investigation into drug trafficking to STF
जय बाजपेई आईपीएस अनंत देव के साथ - फोटो : अमर उजाला
कूटरचित दस्तावेज तैयार करने की धाराओं को हटा दिया है। इंस्पेक्टर ज्ञान सिंह का कहना है कि शपथ पत्र कचहरी से बनवाया गया था, वो जांच में सही पाया गया। जय ने जो जानकारी दी थी, वह फर्जी थी। उसमें आपराधिक इतिहास छिपाया गया था। उसने फर्जी दस्तावेज नहीं बनवाए। इसलिए केवल धोखाधड़ी की धारा में विवेचना की जा रही है। 

 
विज्ञापन
Policemen trapped in Bikru scandal say we are innocent, Jai's investigation into drug trafficking to STF
विकास दुबे कांड - फोटो : अमर उजाला
जांच में फंसे पुलिसकर्मियों ने विकास से सांठगांठ से किया इंकार
23 पुलिसकर्मियों की प्रारंभिक जांच एसपी पूर्वी कर रहे हैं। एसपी पूर्वी ने सभी को बयान के लिए नोटिस भेजा था। एक दर्जन पुलिसकर्मियों के बयान दर्ज हो चुके हैं। सभी पुलिसकर्मियों ने बयान में विकास से सांठगांठ की बात से इंकार करते हुए खुद को निर्दोष बताया है। शस्त्र लाइसेंस की फाइल कैसे क्लियर हुईं, इस पर भी जवाब नहीं दे सके।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed