फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मोदी को न लगे झटका इसलिए रातों-रात हुए ये काम, 27 अप्रैल को हरदोई में पीएम की रैली

Thu, 25 Apr 2019 07:07 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 25 Apr 2019 07:07 PM IST
विज्ञापन
pm modi rally in hardoi on 27 april for lok sabha elections 2019
जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
27 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हरदोई के सीएसएन डिग्री कालेज के मैदान में प्रस्तावित जनसभा की तैयारियां तेज हो गई हैं। गुरुवार को एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर से आए एसपीजी के वरिष्ठ अधिकारियों ने हेलीपैड से लेकर जनसभा स्थल तक का जायजा लिया। एसपीजी के अधिकारियों ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा से जुड़े अहम बिंदुओं पर जनपद के डीएम और एसपी से भी चर्चा की।

 
pm modi rally in hardoi on 27 april for lok sabha elections 2019
पीएम मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : self
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के चलते लखनऊ चुंगी के निकट सड़क पर बने स्पीड ब्रेकर गुरुवार को जेसीबी से हटवा दिए गए। डाकबंगला तिराहा पर भी बने स्पीड ब्रेकर उखड़वा दिए गए। प्रशासन इस बात की भी चिंता कर रहा है कि प्रधानमंत्री को सड़क मार्ग पर कोई झटका न लगे। 

 
pm modi rally in hardoi on 27 april for lok sabha elections 2019
पीएम मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : self
हरदोई लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी जयप्रकाश के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 अप्रैल को हरदोई आ रहे हैं। पुलिस लाइन मैदान में बने हेलीपैड पर प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्टर उतरेगा। प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्टर आने से पहले और बाद में एयरफोर्स का एक-एक हेलीकॉप्टर भी हेलीपैड पर उतरेंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
pm modi rally in hardoi on 27 april for lok sabha elections 2019
पीएम मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : self
पुलिस लाइन में तीनों हेलीपैड तैयार कर लिए गए हैं। पुलिस लाइन से प्रधानमंत्री सड़क मार्ग से सीएसएन कालेज के मैदान में पहुंचेंगे। गुरुवार को दोपहर लगभग एक बजे एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर से आए एसपीजी के उच्चाधिकारियों ने पहले तो हेलीकॉप्टर से ही पूरा जायजा लिया और उसके बाद पुलिस लाइन में बने हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर उतरा।

 
विज्ञापन
pm modi rally in hardoi on 27 april for lok sabha elections 2019
रैली में पीएम नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई
लगभग दो घंटे बाद हेलीकॉप्टर वापस चला गया, जबकि एसपीजी के कुछ अधिकारियों ने शहर में ही डेरा डाल दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुलिस लाइन हेलीपैड पर उतरने के बाद जेल रोड से लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन तिराहा से लखनऊ रोड की ओर रवाना होंगे। प्रधानमंत्री के आवागमन के मद्देनजर सुरक्षा की दृष्टि से उक्त मार्गों पर बैरीकेडिंग किए जाने का कार्य शुरू हो गया। आवागमन के दौरान रास्ते में पड़ने वाले चौराहा और चुंगियां सील रहेंगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed