{"_id":"61c7ed856ff51d643d6ddae9","slug":"piyush-jain-income-tax-raid-perfume-businessman-piyush-jain-in-custody-cash-worth-181-crores-found-finger-print-safes-also-recovered","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kanpur IT Raid: पीयूष जैन ने कमीशन से कमा लिए 181 करोड़ रुपये, 40 बक्सों में भरकर भेजा गया काला धन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur IT Raid: पीयूष जैन ने कमीशन से कमा लिए 181 करोड़ रुपये, 40 बक्सों में भरकर भेजा गया काला धन
Sun, 26 Dec 2021 09:50 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 26 Dec 2021 09:50 AM IST
विज्ञापन
piyush jain income tax raid
- फोटो : अमर उजाला
महानिदेशालय जीएसटी इंटेलिजेंस (डीजीजीआई) अहमदाबाद की टीम ने इत्र कारोबारी पीयूष जैन को आनंदपुरी स्थित आवास से शुक्रवार देर रात हिरासत में ले लिया। महानिदेशालय के सर्वोदय नगर स्थित कार्यालय में ले जाकर पूछताछ की गई। आधा घंटा बाद टीम उसे लेकर कन्नौज रवाना हो गई। यहां स्थित घर पर फिंगर लॉक वाले लॉकरों को खुलवाया गया। देर रात टीम को कन्नौज में पीयूष के घर में बने तहखाने में रुपयों की गिनती के लिए मशीन मंगवाई गई। टीम को लगातार 51 घंटे की कार्रवाई के बाद 181 करोड़ रुपये कैश मिला है। 177 करोड़ रुपये आनंदपुरी स्थित घर से और चार करोड़ कन्नौज से बरामद हुए हैं। आनंदपुरी से एक और कन्नौज से दो तिजोरियां (फिंगर प्रिंट से संचालित) भी मिली हैं। इत्र कारोबारी के बेटों प्रत्युष, प्रियांश जैन हिरासत में लिए जा चुके हैं। कर चोरी की आशंका में बुधवार को डीजीजीआई की टीमों ने शिखर पान मसाला, गणपति ट्रांसपोर्ट के यहां छापा मारा था।
piyush jain income tax raid
- फोटो : अमर उजाला
कर चोरी की आशंका में बुधवार को डीजीजीआई की टीमों ने शिखर पान मसाला, गणपति ट्रांसपोर्ट के यहां छापा मारा था।
piyush jain income tax raid
- फोटो : अमर उजाला
यहां से मिले सुराग के आधार पर गुरुवार को इत्र कारोबारी पीयूष जैन के कानपुर, कन्नौज, गुजरात, मुंबई स्थित घर, फैक्ट्री, ऑफिस, कोल्डस्टोरेज और पेट्रोल पंप पर कार्रवाई शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Piyush Jain
- फोटो : अमर उजाला
शिखर पान मसाला ब्रांड मेसर्स त्रिमूर्ति फ्रेगरेंस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी नाम से पान मसाला और तंबाकू बनाती है। इत्र कारोबारी पीयूष जैन की कंपनी मेसर्स ओडोचेम कंपनी कन्नौज में इत्र का कारोबार करती है।
विज्ञापन
piyush jain income tax raid
- फोटो : अमर उजाला
इत्र कारोबारी के बेटे प्रत्युष, प्रियांश जैन और भतीजे मोलू को पहले ही हिरासत में लिया जा चुका है। पीयूष जैन को कानपुर या कन्नौज में किसी गुप्त ठिकाने पर रखा गया है।