{"_id":"61c6f2cc2b091a29484f965d","slug":"tax-raid-kanpur-s-piyush-jain-arrested-over-rs-179-crore-recovered-raid-on-kannauj-hideout","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कानपुर का धन कुबेर पीयूष जैन गिरफ्तार: 179 करोड़ से ज्यादा की रकम बरामद, कन्नौज ठिकाने पर रेड चालू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर का धन कुबेर पीयूष जैन गिरफ्तार: 179 करोड़ से ज्यादा की रकम बरामद, कन्नौज ठिकाने पर रेड चालू
Sat, 25 Dec 2021 04:03 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 25 Dec 2021 04:03 PM IST
विज्ञापन
Tax raid: पीयूष जैन को टीम ने गिरफ्तार किया
- फोटो : amar ujala
कानपुर के धन कुबेर इत्र कारोबारी पीयूष जैन को शुक्रवार देर रात करीब दो बजे महानिदेशालय जीएसटी इंटेलिजेंस (डीजीजीआई) अहमदाबाद की टीम ने आनंदपुरी स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया। सुबह चार बजे टीम पूछताछ के लिए उसे सर्वोदय नगर स्थित जीएसटी इंटेलीजेंस के ऑफिस ले गई। जहां उससे पूछताछ जारी है। पीयूष के दाेनों बेटों प्रत्यूष और प्रियांश जैन को भी टीम ने हिरासत में ले रखा है। कर चोरी की आशंका में महानिदेशालय जीएसटी इंटेलिजेंस (डीजीजीआई) अहमदाबाद की टीम ने समाजवादी इत्र बनाने वाले पीयूष जैन के यहां गुरुवार को छापा मारा था, शुक्रवार को उसके घर की दीवारों से भी नोट मिले थे। रेड के दौरान अधिकारियों ने छानबीन की तो पता चला कि दीवार को नोट छिपाने के लिए अलग तरह से बनाया गया था।
बक्शों को ले जाते हुए
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार रात तक भी कैश गिनने का सिलसिला जारी रहा। कैश गिनने के लिए दूसरे दिन 13 और मशीनें मंगानी पड़ीं। शुक्रवार रात तक 179 करोड़ से अधिक की नकदी जब्त की गई है। उसके बेटे प्रियांश जैन को टीम ने हिरासत में लिया है। कैश ले जाने के लिए 80 बक्से के साथ ही एक कंटेनर भी मंगाया गया। पीयूष जैन मूल रूप से कन्नौज के छिपट्टी का ही रहने वाला है। यहां उसकी कई कंपनियां हैं।
gst raid
- फोटो : amar ujala
बुधवार को डीजीजीआई की टीमों ने पीयूष जैन के कानपुर के आनंदपुरी स्थित घर, फैक्ट्री, ऑफिस, कोल्डस्टोरेज और पेट्रोल पंप पर एक साथ छापा मारा था। यह कार्रवाई कानपुर, कन्नौज, गुजरात, मुंबई स्थित प्रतिष्ठानों पर एक साथ शुरू हुई। अधिकारियों ने आनंदपुरी स्थित आवास से बड़े पैमाने पर दस्तावेज और 179 करोड़ की नकदी जब्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
gst raid
- फोटो : amar ujala
सूत्रों के मुताबिक, करोड़ों रुपये की कर चोरी के सुबूत हाथ लगे हैं। मुखौटा कंपनियों और फेक इनवाइस के जरिये करोड़ों रुपये इधर से उधर किए गए। इत्र कारोबारी पीयूष जैन की कंपनी मेसर्स ओडोचेम कंपनी कन्नौज में इत्र का कारोबार करती है। कंपनी ज्यादातर काम कैश में करती है।
विज्ञापन
gst raid
- फोटो : amar ujala
पान मसाला और ट्रांसपोर्टर के ठिकानों पर भी छापे
डीजीजीआई की टीम ने बुधवार को शिखर पान मसाला, गणपति ट्रांसपोर्ट को ठिकानों पर भी छापेमारी की थी। इसके बाद गुरुवार से पियूष जैन के ठिकानों पर छापेमारी की गई। शिखर पान मसाला ब्रांड मेसर्स त्रिमूर्ति फ्रेगरेंस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी नाम से पान मसाला और तंबाकू बनाती है। गणपति ट्रांसपोर्ट के मालिक प्रवीण जैन के आवास एवं कार्यालयों से एक करोड़ एक लाख रुपये कैश जब्त किए गए हैं। ट्रांसपोर्ट कंपनी ने दो सौ फेक इनवाइस के जरिये हेराफेरी की है। चार माल लदे ट्रक भी सीज किए गए हैं।
डीजीजीआई की टीम ने बुधवार को शिखर पान मसाला, गणपति ट्रांसपोर्ट को ठिकानों पर भी छापेमारी की थी। इसके बाद गुरुवार से पियूष जैन के ठिकानों पर छापेमारी की गई। शिखर पान मसाला ब्रांड मेसर्स त्रिमूर्ति फ्रेगरेंस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी नाम से पान मसाला और तंबाकू बनाती है। गणपति ट्रांसपोर्ट के मालिक प्रवीण जैन के आवास एवं कार्यालयों से एक करोड़ एक लाख रुपये कैश जब्त किए गए हैं। ट्रांसपोर्ट कंपनी ने दो सौ फेक इनवाइस के जरिये हेराफेरी की है। चार माल लदे ट्रक भी सीज किए गए हैं।