फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पिंटू सेंगर हत्याकांड: जेलों में बंद सुपारी किलरों से पूछताछ, एक हिस्ट्रीशीटर रडार पर

Tue, 30 Jun 2020 09:40 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 30 Jun 2020 09:40 AM IST
विज्ञापन
Pintu Sengar murder case: Interrogation of arecanut killers in jails
बसपा नेता की दिनदहाड़े गोलियों से भूनकर हत्या - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में नरेंद्र सिंह सेंगर उर्फ पिंटू सेंगर हत्याकांड मामले में अब कानपुर समेत आसपास के जिलों की जेलों में बंद सुपारी किलरों से पूछताछ शुरू हुई है। पुलिस को आशंका है कि जेल में बंद शातिर सुपारी लेकर पिंटू की हत्या करा सकते हैं। इनकी मदद से पुलिस शूटरों तक पहुंचने की जद्दोजहद कर रही है।


 
Pintu Sengar murder case: Interrogation of arecanut killers in jails
बसपा नेता पिंटू सेंगर हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
बाहुबली के शूटरों समेत कइयों से पूछताछ
कानपुर और वाराणसी जेल के अलावा कई अन्य जेलों में कुख्यात सुपारी किलर बंद हैं। इसमें पूर्वांचल के बाहुबली के सुपारी किलर भी शामिल हैं। पुलिस अब इनसे पूछताछ कर रही है। हालांकि ये पता नहीं चल सका है कि आखिर पूछताछ में क्या तथ्य सामने आए हैं। अफसर भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है।

 
Pintu Sengar murder case: Interrogation of arecanut killers in jails
बसपा नेता पिंटू सेंगर हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
शुक्लागंज एक हिस्ट्रीशीटर रडार पर
पिंटू हत्याकांड में शुक्लागंज का एक हिस्ट्रीशीटर भी रडार पर है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गोली मारने वाले पूर्वांचल के हैं। बाइक चलाने और राह दिखाने वाले बदमाश कानपुर और शुक्लागंज के हैं। हालांकि खुलासे के बाद ही ये सभी तथ्य स्पष्ट होंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Pintu Sengar murder case: Interrogation of arecanut killers in jails
बसपा नेता पिंटू सेंगर हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर तक शूटर ट्रेस
पिंटू हत्याकांड को अंजाम देने वाले चार शूटर दो बाइकों (पल्सर व केटीएम) से फरार हुए थे। शुरुआत में पुलिस और सर्विलांस टीम शूटरों को जाजमऊ चुंगी और फिर सीओडी पुल के पास तक ट्रेस कर पाई थी।

 
विज्ञापन
Pintu Sengar murder case: Interrogation of arecanut killers in jails
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस सूत्रों के मुताबिक वारदात को अंजाम देने के बाद शूटर फतेहपुर की तरफ गए थे। इससे संबंधित फुटेज मिले हैं। फतेहपुर की तरफ शूटरों के फरार होने से एक बार फिर पूर्वांचल केशूटरों पर शक की सुई घूम गई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed