{"_id":"5a5629e24f1c1b216f8b4eeb","slug":"philippines-citizen-charm-came-on-cycling-tour-of-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PHOTOS: 'साइकिल से भारत भ्रमण' पर आईं फिलीपींस की चार्म को मिले 'हेल्पफुल इंडियन्स'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PHOTOS: 'साइकिल से भारत भ्रमण' पर आईं फिलीपींस की चार्म को मिले 'हेल्पफुल इंडियन्स'
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 11 Jan 2018 09:17 AM IST
विज्ञापन
भारत भ्रमण पर साइकिल से आईं चार्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत भ्रमण पर साइकिल से घूमने निकली फिलीपींस की चार्म को सर्द रातों के बीच यूपी के औरैया में परेशान होना पड़ गया। हालांकि कुछ गांववालों की मदद से उसे पुलिस के पास तक पहुंचा दिया गया। दरअसल चार्म की स्पेशल साइकिल खराब हो गई थी। कई बड़े मैकेनिक आए लेकिन उसकी साइकिल को ठीक न कर सके।
भारत भ्रमण पर साइकिल से आईं चार्म
लड़की की साइकिल रात में औरैया के फफूंद में खराब हो गयी तो वहां लोगों की भीड़ लग गयी। विदेशी महिला परेशान हुई तो कुछ लोगों ने पुलिस को फोन कर दिया।पुलिस लड़की को साथ में थाने ले गयी है। काफी देर तक लोग उससे अंग्रेजी में बात कर माजरा समझ सके।
भारत भ्रमण पर साइकिल से आईं चार्म
मंगलवार शाम को फिलीपींस से भारत भ्रमण पर आई लड़की की साइकिल फफूंद के अछल्दा चौराहे पर खराब हो गयी।साइकिल खराब होते ही वह रुक गयी तो पास के दुकानदारों ने उसकी मदद करना चाही पर अलग किस्म की उसकी साइकिल सही न कर पाए। लोगों की भीड़ लगने से लड़की रोने लगी। इस बीच वहां पहुंचे रिटायर्ड कैप्टन हनुमंत सिंह ने उससे बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत भ्रमण पर साइकिल से आईं चार्म
उनको इस लड़की ने बताया कि वह फिलीपींस से है और उसका नाम चार्म है। वह एक महीने से साइकिल से भारत भ्रमण पर है। पुलिस के आने पर वह थाने जाने को तैयार हो गई। जहां पहुंचकर उसने अपने दूसरे साथियाें से फोन से बातचीत की। थानाध्यक्ष अनिल पांडेय ने बताया कि साईकिल ठीक कराई जा रही है और वह हमरे देश की मेहमान है, कोई तकलीफ नहीं होगी।
विज्ञापन
भारत भ्रमण पर साइकिल से आईं चार्म
मामले को लेकर फफूंद एसओ अनिल पांडेय ने बताया कि विदेशी महिला पर्यटक अकेली ही दिल्ली से आई थी और अपना नाम चार्म बता रही है उसके अन्य साथी लखनऊ में है और उसके पास 25 जनवरी तक का वीजा है वह पुलिस की सुरक्षा में है और उसकी साइकिल सही होते ही उसे रवाना कर दिया जाएगा ।