{"_id":"5d8a40778ebc3e93c52efbdb","slug":"painting-competition-exhibition-in-kanpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"स्वदेशी अपनाओ, देश बचाओ थीम पर बच्चों ने की चित्रकला, पेंटिग देखने के लिए लगी लोगों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वदेशी अपनाओ, देश बचाओ थीम पर बच्चों ने की चित्रकला, पेंटिग देखने के लिए लगी लोगों की भीड़
Tue, 24 Sep 2019 09:42 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 24 Sep 2019 09:42 PM IST
विज्ञापन
बच्चों की पेटिंग देखने के लिए पहुंचे लोग
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में अमर उजाला और उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड ने मंगलवार को बीएनएसडी शिक्षा निकेतन में स्वदेशी चित्रकला प्रतियोगिता पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन किया। इसकी थीम स्वदेशी अपनाओ, देश बचाओ रही। बच्चों ने चित्रों के जरिए स्वदेशी उत्पाद अपनाने के लिए प्रेरित किया।
पेंटिंग देखते बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
शहर के 31 और अन्य जनपदों के 27 स्कूलों के बीच स्वदेशी थीम पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था। प्रतियोगिता में हर स्कूल के तीन विजेताओं की पेंटिंग को इस प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया। जिलास्तर की इस चित्रकला प्रदर्शनी में टॉप 10 विजेताओं का चयन हुआ।
चित्रकला प्रदर्शनी प्रतियोगिता में लोगों ने बच्चों की कला को सराहा
- फोटो : अमर उजाला
इनके चित्रों को लखनऊ की राज्यस्तरीय प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान खादी ग्रामोद्योग के असिस्टेंट डेवलेपमेंट ऑफिसर मनोज शर्मा, बीएनएसडी बालिका विद्यालय की प्रधानाचार्य मंजू शुक्ला और निर्णायक मंडल में महिला महाविद्यालय के चित्रकला विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. वंदना शर्मा, जुहारी देवी गर्ल्स डिग्री कॉलेज के चित्रकला विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. ज्योति शुक्ला अग्निहोत्री मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकला प्रदर्शनी
- फोटो : अमर उजाला
बच्चों ने चरखा से लेकर खादी, नरेंद्र मोदी, जूट बैग, लोक संस्कृति जैसे चित्रों को उकेरा। डॉ. ज्योति शुक्ला ने कहा कि बच्चों को थीम और रंगों के मिश्रण पर ध्यान देने की जरूरत है। डॉ. वंदना शर्मा ने कहा कि थीम प्रतियोगिताओं में आप जरा सा भी भटकेंगे तो चाहे आपने जितनी अच्छी पेंटिंग की हो आप प्रतियोगिता का हिस्सा नहीं बनेंगे। वहीं मनोज शर्मा ने बच्चों को स्वदेशी अपनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
चित्रकला प्रदर्शनी
- फोटो : अमर उजाला
इन बच्चों का हुआ चयन
सार्थक वाजपेयी, बीएनएसडी शिक्षा निकेतन
कृष्णा यादव, डॉ. वीरेंद्र, स्वरूप श्याम नगर
प्रशिक्षा यादव, एमएलएम इंटर कॉलेज
अनंत दीक्षित, डॉ. वीरेंद्र स्वरूप स्कूल, अवधपुरी
अभय श्रीवास्तव, चौ. वि.सि. भारतीय इंटर कॉलेज, औरैया
तनुज कुमार सिंह, बीएनएसडी शिक्षा निकेतन
आदित्य कौशल, एस्कार्ट वर्ल्ड स्कूल
लवी गुप्ता, श्री ओमर वैश्य विद्यालय
कुशल त्रिवेदी, श्री ओमर वैश्य विद्यालय
अनुज कुमार, श्री ओमर वैश्य विद्यालय
सार्थक वाजपेयी, बीएनएसडी शिक्षा निकेतन
कृष्णा यादव, डॉ. वीरेंद्र, स्वरूप श्याम नगर
प्रशिक्षा यादव, एमएलएम इंटर कॉलेज
अनंत दीक्षित, डॉ. वीरेंद्र स्वरूप स्कूल, अवधपुरी
अभय श्रीवास्तव, चौ. वि.सि. भारतीय इंटर कॉलेज, औरैया
तनुज कुमार सिंह, बीएनएसडी शिक्षा निकेतन
आदित्य कौशल, एस्कार्ट वर्ल्ड स्कूल
लवी गुप्ता, श्री ओमर वैश्य विद्यालय
कुशल त्रिवेदी, श्री ओमर वैश्य विद्यालय
अनुज कुमार, श्री ओमर वैश्य विद्यालय