फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pahalgam Attack: घोड़े वाले से पुलिस तक के मिले होने का संदेह, शुभम के परिजनों ने सीएम को दीं कई जानकारियां

Fri, 25 Apr 2025 06:45 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 25 Apr 2025 06:45 AM IST
सार

Pahalgam Terror Attack: परिजनों ने सीएम योगी को बताया कि जब आतंकवादी लोगों को गोली मार रहे थे, तब उनके परिवार के लोग इधर-उधर सहायता के लिए चिल्लाते हुए भाग रहे थे। इसके बावजूद वहां पर मौजूद स्थानीय पुलिस के तीन कर्मी यह सब देखने के बाद भी किसी की सहायता नहीं कर रहे थे।

विज्ञापन
Pahalgam Attack Suspected to be with horseman and even police Shubhams family gave many information to the CM
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

Kanpur News: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का शिकार हुए कानपुर के शुभम द्विवेदी के परिजनों ने गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हमले के संबंध जो जानकारियां साझा कीं, उससे गहरी साजिश की बात सामने आ रही है। जिस समय शुभम के परिजन रोते हुए यह सब बता रहे थे, मुख्यमंत्री स्तब्ध होकर पूरी बातें सुन रहे थे।

Pahalgam Attack Suspected to be with horseman and even police Shubhams family gave many information to the CM
सीएम योगी से बात करती ऐशान्या - फोटो : amar ujala

शायद यही वजह है कि परिजनों से मिलने के बाद जब मुख्यमंत्री बाहर निकले तो उनकी आंखों में आंसू और चेहरे पर गुस्सा था। इस बीच मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने उसी गुस्से में कहा कि आतंकवाद और उग्रवाद का जड़ से सफाया होगा। शुभम के परिजनों की जानकारी से इस बात की आशंका है कि जो लोग टट्टुओं से सैलानियों को पहाड़ की सैर पर ले जा रहे थे, उनमें कुछ आतंकी संगठनों से जुड़े हो सकते हैं।

Pahalgam Attack Suspected to be with horseman and even police Shubhams family gave many information to the CM
रोती बिलखती शुभम की पत्नी - फोटो : amar ujala

टट्टू चालक जबरन ले गया ऊंचाई पर
परिजनों ने बताया कि सैलानियों को टट्टू पर बिठाकर स्थानीय लोग ऊपर पहाड़ी पर ले जा रहे थे। काफी दूर जाने के बाद शुभम और उनकी पत्नी ऐशान्या ने उनसे बार-बार कहा कि अब उन्हें ऊपर तक नहीं जाना है। थकान हो रही है यही से वापस ले चलो। जब टट्टू चालकों ने उनकी बात नहीं सुनी, तो उनसे कहा कि चाहे आने-जाने का पूरा किराया ले लो। उनके बार-बार कहने के बावजूद कुछ टट्टू वाले यही कहते रहे कि ऊपर तक तो जाना ही पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pahalgam Attack Suspected to be with horseman and even police Shubhams family gave many information to the CM
शुभम के घर बैठे गमगीन परिजन - फोटो : संवाद

गुहार के बाद भी स्थानीय पुलिस कर्मी रहे चुप
परिजनों ने बताया कि जब आतंकवादी लोगों को गोली मार रहे थे, तब उनके परिवार के लोग इधर-उधर सहायता के लिए चिल्लाते हुए भाग रहे थे। इसके बावजूद वहां पर मौजूद स्थानीय पुलिस के तीन कर्मी यह सब देखने के बाद भी किसी की सहायता नहीं कर रहे थे। ऐसे में निराश हताश लोग चिल्लाने लगे कि उन्हें सेना के कैंप तक ले चलो, लेकिन किसी ने कुछ नहीं सुना। स्थानीय पुलिस ऐसे व्यवहार कर रही थी, जैसे कुछ हुआ ही नहीं है।

विज्ञापन
Pahalgam Attack Suspected to be with horseman and even police Shubhams family gave many information to the CM
शुभम द्विवेदी को सीएम ने दी श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला

होटल से भी हो रही थी रेकी
शुभम के पिता ने यह भी बताया कि पहलगाम में नीचे जहां वह होटल में रुके थे, वहीं से रेकी हो रही थी। बताया कि इसका आभास उन्हें पहले तो नहीं हुआ लेकिन जब पता चला कि उनके बेटे और कई लोगों को आतंकियों ने गोली मार दी है, तब उनका ध्यान उस तरफ गया। घटना से पहले होटल में मौजूद कई लोग पूछ रहे थे कि कहां से आए हो आप लोग, कितने लोग साथ में हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed