फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pahalgam Attack: 'हाय बउवा चला गया मनोज...', कहकर बिलख पड़े शुभम के पिता; दादी ने कही झकझोर देने वाली ये बात

Thu, 24 Apr 2025 11:22 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 24 Apr 2025 11:22 AM IST
सार

कानपुर के शुभम का शव घर पहुंचते हुए चीख-पुकार मच गई। रात दो बजे चीखों ने हाथीपुर का सन्नाटा चीर दिया। शुभम का शव देख चाची-चाचा और दादी समेत सभी परिजन बेहाल हो गए। पिता भाई के कंधे पर सिर रखकर रोने लगे। 

विज्ञापन
Pahalgam Attack Kanpur Shubham father started crying with his head on his brother shoulder
Pahalgam Attack - फोटो : अमर उजाला
रात लगभग दो बजे कानपुर के हाथीपुर गांव में शुभम द्विवेदी के घर पर परिजन और गांव के सैकड़ों लोग उसके पार्थिव शरीर का इंतजार कर रहे थे। कुछ ही सेकंड बाद जैसे ही एंबुलेंस का सायरन सुनाई पड़ा तो परिजनों की करुण चीखें रात के सन्नाटे को चीरती चली गईं। जैसे ही एंबुलेंस घर के बाहर पहुंची तो चाचा मनोज कुमार द्विवेदी समेत अन्य परिजन दौड़ पड़े। शुभम के पिता संजय द्विवेदी जैसे ही उतरे तो हाय बउवा चला गया मनोज... कहकर बिलख पड़े और भाई मनोज के कंधे पर सिर रखकर रोने लगे।
Pahalgam Attack Kanpur Shubham father started crying with his head on his brother shoulder
रोती-बिलखती शुभम की दादी - फोटो : अमर उजाला
भगवान ने सिर्फ दो महीने में ही बहू का सुहाग भी छीन लिया
यह दृश्य देख चाची अंजना और परिवार की अन्य महिलाएं फफक पड़ीं। आंखों में आंसू लेकर सभी एक-दूसरे को संभालते दिखीं। इसी बीच शुभम की दादी वहां पर आ गईं और तेज-तेज से चीखने लगीं। कहने लगीं कि कितनी खुशी से शुभम गया था घूमने और लौटा इस हालत में है। भगवान ने सिर्फ दो महीने में ही बहू का सुहाग भी छीन लिया। अब कौन मुझे अम्मा बुलाएगा। इसके बाद एंबुलेंस में रखे ताबूत को परिजनों ने उतारा तो हर आंख रोई। 

Pahalgam Attack Kanpur Shubham father started crying with his head on his brother shoulder
ताबूत से शव निकालकर डीप फ्रीजर में रखने की तैयारी करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
मंत्रियों ने दी शुभम को श्रद्धांजलि
दादी, चाची समेत अन्य परिजन शव से लिपटकर चीखने लगे कि बउवा उठ जाओ। इसके बाद डीप फ्रीजर में शव रखा गया। अमौसी एयरपोर्ट से एंबुलेंस के साथ कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय भी आए। दोनों मंत्रियों ने शुभम को श्रद्धांजलि दी और परिजनों को ढाढ़स बंधाया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कायराना हरकत करने वाले आतंकियों और उनको पनाह देने वाले पाकिस्तान को करारा जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Pahalgam Attack Kanpur Shubham father started crying with his head on his brother shoulder
रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
ग्रीन कॉरिडोर बनाकर कानपुर भेजा गया शुभम का शव
इससे पहले शुभम का शव देर रात अमाैसी एयरपोर्ट से 14 गाड़ियों के काफिले के साथ एंबुलेंस से ग्रीन कॉरिडोर बनाकर कानपुर भेजा गया। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने एयरपोर्ट पर पहुंचकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही ब्रजेश पाठक टर्मिनल पर शुभम के घर वालों से मिले और उन्हें सांत्वना दी। इसके साथ ही उन्होंने आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात भी दोहराई। ब्रजेश पाठक ने कहा कि आतंकियों को ऐसा सबक सिखाएंगे कि उनकी पुश्तें याद रखेंगी। इस दुख की घड़ी में केंद्र और प्रदेश सरकार पीड़ितों के साथ खड़ी है।
विज्ञापन
Pahalgam Attack Kanpur Shubham father started crying with his head on his brother shoulder
शुभम के पिता संजय को संभालते डिप्टी सीएम बृजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला
रास्ता भटका गाड़ियों का काफिला
घर से कुछ दूर पहले मंत्रियों की गाड़ियों का काफिला दूसरी लेन में चला गया था। इस कारण एंबुलेंस तो घर पर पहले पहुंच गई पर अन्य वाहन कुछ देर बाद आ सके।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed