फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pahalgam Attack: 'मुस्लिम हो...' न में सिर हिलाया तो शुभम को मार दी गोली; आतंकियों से पत्नी ने कही थी ये बात

Wed, 23 Apr 2025 05:14 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 23 Apr 2025 05:14 PM IST
सार

पहलगाम में आतंकियों ने कानपुर के शुभम से पूछा था कि तुम हिंदू हो या मुस्लिम, मुस्लिम हो तो कलमा पढ़ो, शुभम ने न में सिर हिलाया तो आतंकियों ने उसे गोली मार दी।

विज्ञापन
Pahalgam Attack terrorists had asked Shubham of Kanpur whether he was a Hindu or a Muslim
Pahalgam Attack - फोटो : अमर उजाला
जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम हिल स्टेशन पर मंगलवार को हुए आतंकी हमले में कानपुर के श्यामनगर के ड्रीमलैंड अपार्टमेंट निवासी शुभम द्विवेदी की मौत हो गई। अपनी पत्नी के साथ एक रेस्टोरेंट के बाहर बैठकर कुछ खा रहे शुभम से आतंकियों ने पहले धर्म पूछा, कहा हिंदू हो या मुस्लिम यदि मुस्लिम हो तो कलमा पढ़ो, जैसे ही शुभम ने नहीं में सिर हिलाया, आतंकियों ने तुंरत शुभम के सिर में गोली मार दी। पास बैठी पत्नी ऐशान्या चिल्ला उठीं मुझे भी गोली मार दो। इसके बाद वह बेहोश हो गईं। 
Pahalgam Attack terrorists had asked Shubham of Kanpur whether he was a Hindu or a Muslim
शुभम का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
शुभम और यशोदा नगर की रहने वाली ऐशान्या की शादी दो महीने पहले 12 फरवरी को हुई थी। वह यहां दक्षिण के एक स्कूल में डांस की टीचर है। शादी के बाद पहली बार दोनों अपने परिवार के साथ घूमने गए थे। जिसमें शुभम के डॉ. संजय द्विवेदी, मां सीमा द्विवेदी, बहन आरती और उनके दो बच्चे और ऐशान्या के माता-पिता सभी एक साथ घूमने गए थे। 
Pahalgam Attack terrorists had asked Shubham of Kanpur whether he was a Hindu or a Muslim
इसी साल 12 फरवरी को शुभम और ऐशन्या की शादी हुई, यह फोटो तभी की है। - फोटो : परिजन
शुभम के पिता संजय द्विवेदी ने बताया कि वह लोग सुबह पहलगाम पहुंचे ओर नीचे ही रुक गए। जबकि शुभम अपनी पत्नी के साथ पहाड़ी के ऊपर बने हिल स्टेशन जहां घुड़सवारी होती है, वहां चले गए। वही पर यह घटना हो गई। संजय ने बताया कि पहले एक आतंकी वहां पहुंचा फिर एक-एक करके कई आ गए। और कई लोगों को गोली मारते चले गए। इस ह्दय विदारक घटना की सूचना अनंतनाग में रुके उनके पिता को शाम साढ़े छह बजे मिल पाई। इसके बाद से पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। यह सभी लोग घूमकर 23 अप्रैल को वापसी करने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Pahalgam Attack terrorists had asked Shubham of Kanpur whether he was a Hindu or a Muslim
पहलगाम गए शुभम(दाएं से चौथे शॉल ओढ़े) अपने परिजनों के साथ - फोटो : परिजन
मूलरूप से चंदनपुर चक्की, हाथीपुर महाराजपुर क्षेत्र के रहने वाले डॉ. संजय द्विवेदी के बेटे शुभम द्विवेदी अपने परिजनों के साथ 18 अप्रैल को जम्मू कश्मीर घूमने गए थे। शुभम के चाचा ज्योतिषाचार्य मनोज द्विवेदी ने बताया कि शुभम एक सीमेंट कंपनी में सेल्स प्रोमोटर के रूप में कार्यरत थे। बताया कि लगभग सवा दो बजे के दो से तीन आतंकवादी सेना की वर्दी में आए और ताबड़तोड़ गोलीबारी करने लगे। जिससे वहां पर कई लोगों को गोली लगी।

यह भी पढ़ेंः Pahalgam Attack: हमले के विरोध में पूरा जम्मू-कश्मीर बंद, घाटी में 35 वर्ष में पहली बार इतना बड़ा शटर डाउन
विज्ञापन
Pahalgam Attack terrorists had asked Shubham of Kanpur whether he was a Hindu or a Muslim
इसी आपार्टमेंट में रहता है शुभम का परिवार - फोटो : संवाद
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और सेना ने उन्हें कश्मीर के अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना से महानगर के लोग भी स्तब्ध है। चाचा और उनके परिवार में भी दुख का माहौल है। उनके घर पर लोगों का तांता लगा रहा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed