फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कानपुर: सुबह खुले बाजार, शाम को हो गए बंद, दो दिन में 500 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार प्रभावित

Sun, 22 Dec 2019 04:30 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 22 Dec 2019 04:30 PM IST
विज्ञापन
Open markets in morning and closed in evening, turnover of more than 500 crores affected in kanpur
कानपुर में दंगा, 500 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार प्रभावित - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में दो दिन से शहर में हो रही हिंसा से थोक और फुटकर बाजार में करोड़ों रुपये का कारोबार प्रभावित रहा। आधे दिन खुल रहे बाजार में शनिवार को दुकानदार ग्राहकों का इंतजार करते रहे। वहीं, सुबह सभी थोक और फुटकर बाजार समय पर खुले लेकिन बाद में शाम को यतीमखाना में हिंसा के बाद एक-एक करके सभी थोक और फुटकर बाजार बंद कर दिए गए।
Open markets in morning and closed in evening, turnover of more than 500 crores affected in kanpur
कानपुर में दंगा, 500 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार प्रभावित - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में कपड़ा, किराना, सोना-चांदी, शक्कर, दलहन, चावल का बड़ा थोक बाजार है। प्रतिदिन करीब इन ट्रेडों में 500 करोड़ से अधिक का कारोबार होता है, लेकिन शहर में दो दिन से हो रही हिंसा से व्यापार ठप पड़ा है। शहर के अलावा बाहर जिलों से आने वाला व्यापारी इन थोक बाजारों से नदारद है।
Open markets in morning and closed in evening, turnover of more than 500 crores affected in kanpur
कानपुर में दंगा, 500 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार प्रभावित - फोटो : अमर उजाला
कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री विनोद गुप्ता ने बताया कि 14 जनवरी से फिर से सहालग और शुभ कार्य होना शुरू हो जाएंगे। यह बाजार में ग्राहकी का समय है। लेकिन शहर में दो दिन से हो रही हिंसा से बाहर जिलों का व्यापारी नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Open markets in morning and closed in evening, turnover of more than 500 crores affected in kanpur
कानपुर में दंगा, 500 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार प्रभावित - फोटो : अमर उजाला
दि किराना मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश वाजपेयी ने बताया कि हिंसा के चलते बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। यतीमखाना में बवाल की सूचना के बाद शाम 5 बजे ही बाजार बंद कर दी गई। उप्र प्रांतीय व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता ने बताया कि व्यापारियों का कोई धर्म नहीं होता है। शहर के हर ट्रेड में हर वर्ग के लोग हैं। हिंसा के चलते हर प्रकार के ट्रेड पर खासा असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
Open markets in morning and closed in evening, turnover of more than 500 crores affected in kanpur
कानपुर में दंगा, 500 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार प्रभावित - फोटो : अमर उजाला
पीपीएन-नवीन मार्केट में रही हलचल
शुक्रवार को हिंसा और तोड़फोड़ के बाद पीपीएन और नवीन मार्केट बाजार बंद कर दिया गया था। शनिवार सुबह 11 बजे तमाम दुकानदार अपनी दुकानों पर पहुंचे लेकिन पूरी दुकान न खोलकर आधा शटर नीचे किए रहे। परेड, नई सड़क, पेचबाग, मेस्टनरोड बाजार बंद रहे। दोपहर बाद जिला व पुलिस प्रशासन और व्यापारी संगठन कानपुर उद्योग व्यापार मंडल (कंछल गुट) के पदाधिकारियों ने नवीन मार्केट और पीपीएन मार्केट पूरी तरह से खोलने का आह्वान किया। बाकायदा इसकी माइक  से घोषणा भी गई। लेकिन, दुकानदारों ने दुकानें पूरी तरह से नहीं खोली। बवाल बढ़ने के बाद दुकानें बंद करके चले गए। इस दौरान तमाम दुकानदारों ने मीडिया कर्मी से बदसलूकी भी की।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed