{"_id":"5b6f2b8d4f1c1b54258b457a","slug":"one-can-win-thirty-one-thousand-rupee-in-amar-ujala-kanpur-ma-tujhe-pranam-contest","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"माँ तुझे प्रणाम: श्रेष्ठ झांकी को 31,000 का पुरस्कार, तो देर किस बात की पढ़ें पूरी खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माँ तुझे प्रणाम: श्रेष्ठ झांकी को 31,000 का पुरस्कार, तो देर किस बात की पढ़ें पूरी खबर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 12 Aug 2018 08:07 AM IST
विज्ञापन
‘अमर उजाला कानपुर’ की 15 अगस्त को आयोजित होने वाली मां तुझे प्रणाम रैली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला कानपुर और जिला प्रशासन की ‘मां तुझे प्रणाम’ मुहिम में शामिल होकर आप भी देशभक्ति के रंग में सराबोर हो जाइए। यह आयोजन शहर के हर वर्ग को उनकी रुचि के मुताबिक विभिन्न प्रतियोगिताओं में शामिल होने का मंच उपलब्ध करवाता है।
‘अमर उजाला कानपुर’ की 15 अगस्त को आयोजित होने वाली मां तुझे प्रणाम रैली
- फोटो : अमर उजाला
श्रेष्ठ झांकी को 31,000 का पुरस्कार
‘मां तुझे प्रणाम’ कार्यक्रम के तहत 15 अगस्त को शहर भर में भव्य रैली निकाली जाएगी। इसमें हर साल सैकड़ों की संख्या में झांकियां शामिल होती हैं। इस बार आप भी मनमोहक झांकी सजाएं और इनाम जीतें। प्रतियोगिता के तहत सर्वश्रेष्ठ तीन झांकियों को पुरस्कृत किया जाता है। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वाली झांकियों को नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इस बार श्रेष्ठ तीन झांकियों को पुरस्कृत करने के साथ ही रैली में शामिल हुईं सभी झांकियों को अमर उजाला की ओर से प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। आप भी इसमें अपनी झांकी शामिल करना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9307911933, 9335031193 पर संपर्क कर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसी तरह यदि आपमें लिखने का हुनर है अथवा नाच, गाने में रुचि रखते हैं तो देर क्यों, आज ही कराएं कई प्रतियोगिताओं के लिए रजिस्ट्रेशन। इसमें ढेरों इनाम भी जीत सकते हैं। ये प्रतियोगिताएं अलग-अलग तिथियों में आयोजित होंगी।

15 तक भेजें पेंटिंग
स्कूली छात्र-छात्राएं प्रदूषण मुक्त शहर की पेंटिंग बनाकर पुरस्कार जीत सकते हैं। सर्वश्रेष्ठ तीन पेंटिंग को अखबार में प्रकाशित भी किया जाएगा। पेंटिंग प्रतियोगिता में इस बार की थीम है पॉलिथीन मुक्त कानपुर और पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ। इसे दो आयु वर्ग में विभाजित किया गया है। पहला जूनियर वर्ग है, जिसमें कक्षा एक से छह तक के छात्र-छात्राएं और दूसरा सीनियर वर्ग जिसमें सातवीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राएं शामिल हो सकते हैं। दोनों वर्गों में चुनी गईं सर्वश्रेष्ठ छह प्रविष्टियों को अमर उजाला में प्रकाशित किया जाएगा। टॉप तीन प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा और तीन को सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा।
सिर्फ 25 शब्दों में भेजें स्लोगन
यदि आपमें लिखने का हुनर है तो स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का हिस्सा बन सकते हैं। इसमें आयु सीमा की कोई बाध्यता नहीं है। हर कोई इसमें शामिल हो सकता है। स्लोगन देशभक्ति थीम पर अधिकतम 25 शब्दों में होना चाहिए। इसे 15 अगस्त तक अमर उजाला कार्यालय फजलगंज के पते पर भेजना है। छह सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियों को अमर उजाला में प्रकाशित किया जाएगा। श्रेष्ठ तीन प्रविष्टियों को पुरस्कृत किया जाएगा और तीन को सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा।

फैंसी ड्रेस के लिए रजिस्ट्रेशन सिर्फ कल तक
बच्चों के लिए यह बेहतरीन मौका है। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में तीन से आठ साल तक के बच्चे इसमें भाग ले सकते हैं। इस बार की थीम है नेशनल हीरो ‘स्वतंत्रता सेनानी’। इसमें हिस्सा लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कराना होगा। रजिस्ट्रेशन वाट्स एप मैसेज से किया जाएगा। मैसेज के लिए MTP FANCY कैरेक्टर, नाम, उम्र, माता या पिता का नाम, मोबाइल नंबर आदि सूचनाएं 12 अगस्त तक मोबाइल नंबर 9307911933 पर भेज दें। इसमें सर्वश्रेष्ठ तीन विजेताओं और सात अन्य को सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा। प्रतियोगिता 13 अगस्त को लाजपत भवन, मोतीझील में होगी।
डांस और सिंगिंग का ऑडिशन आज
रजिस्ट्रेशन करा चुके डांस और सिंगिंग प्रतियोगिता के प्रतिभागी ऑडिशन के लिए 12 अगस्त को कालपी रोड फजलगंज स्थित अमर उजाला कार्यालय में सुबह 10 बजे संपर्क करें। अपनी परफार्मेंस देने के लिए पेन ड्राइव में गाने का ट्रैक कैरिओके जरूर लाएं। नए प्रतिभागी भी आकर अपना ऑडिशन दे सकते हैं।

फूड अवार्ड
इसमें शहर के 10 फूड एक्सपर्ट और शेफ को सम्मानित किया जाएगा। यह कार्यक्रम 13 अगस्त को लाजपत भवन में होगा।
अमर उजाला ब्रेवरी अवार्ड
इस अवार्ड में जिन लोगों ने बहादुरी का परिचय दिया है उन्हें अमर उजाला की ओर से सम्मानित किया जाएगा। यह कार्यक्रम 14 अगस्त को लाजपत भवन, मोतीझील में होगा।
जीतें हजारों के नकद पुरस्कार
प्रतियोगिता प्रथम पुरस्कार द्वितीय पुरस्कार तृतीय पुरस्कार सांत्वना पुरस्कार
झांकी सजावट 31,000 21,000 11,000
अपार्टमेंट/चौराहा सजावट 11,000 5,000 3,000
स्लोगन 3,000 2,000 1,000 तीन सांत्वना पुरस्कार
पेंटिंग (जूनियर वर्ग) 3,000 2,000 1,000 तीन सांत्वना पुरस्कार
पेंटिंग (सीनियर वर्ग) 3,000 2,000 1,000 तीन सांत्वना पुरस्कार
डांस (सोलो) 3,000 2,000 1,000
डांस (ग्रुप) 3,000 2,000 1,000
सिंगिंग 3,000 2,000 1,000