फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मंदिर की वेदी तोड़े जाने पर कैबिनेट मंत्री के घर के बाहर हंगामा, मंत्री के बेटे ने कही ये बात

Thu, 03 May 2018 08:41 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 03 May 2018 08:41 AM IST
विज्ञापन
On demolition of temple ruckus outside cabinet minister's house
टूटा मंदिर का चबूतरा और बिखरी पड़ी मूर्तियां - फोटो : अमर उजाला
यूपी कानपुर में आर्यनगर स्थित बाल निकुंज पार्क में दुर्गा पूजा का चबूतरा (वेदी) तोड़े जाने पर लोगों का गुस्सा भड़क उठा। पूजा कमेटी के पदाधिकारियों के साथ सदस्य भी पहुंच कर हंगामा करने लगे। उनका कहना था कि 75 साल से लगातार दुर्गा पूजा होती चली आ रही है। वेदी को तोड़कर उनकी आस्था को ठेस पहुंचाया गया है।


 
On demolition of temple ruckus outside cabinet minister's house
कैबिनेट मंत्री के बेटे से बातचीत करते लोग - फोटो : अमर उजाला
आर्यनगर स्थित बाल निकुंज पार्क में 1973 से सेंट्रल सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी द्वारा दुर्गा पूजा का आयोजन चला आ रहा है। बीते वर्ष उन्होंने 75 साल पूरे होने पर भव्य अनुष्ठान भी किया था। कमेटी के अध्यक्ष भारती मित्रा और सचिव प्रवीर भट्टाचार्या का कहना है कि बुधवार दोपहर बिना सूचना के जेसीबी द्वारा गुपचुप तरीके से दुर्गा मां की वेदी को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। हर साल वेदी की पूजा कर वहां माता की मूर्ति स्थपित की जाती थी। वेदी तोड़कर हमारी धार्मिक भावनाओं को आहत किया गया है।


 
On demolition of temple ruckus outside cabinet minister's house
मंत्री के बेटे अनूप पचौरी - फोटो : अमर उजाला
वेदी टूटने से आक्रोशित लोगों ने वहां जमकर हंगामा भी किया। संजय मित्रा का कहना है कि पूछने पर जानकारी मिली कि पार्क के सुंदरीकरण केे लिए वेदी को तोड़ा गया है। आरोप है कि कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचौरी बाल निकुंज पार्क के चेयरमैन हैं। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई उन्हीं के इशारे पर हुई। बाद में पूजा कमेटी के पदाधिकारियों और महिलाओं ने मंत्री के आवास तक कैंडल लेकर निकाला। मांग है कि वहां मां की वेदी दोबारा बनाकर तैयार किया जाए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
On demolition of temple ruckus outside cabinet minister's house
कैंडल मार्च निकालते लोग - फोटो : अमर उजाला
मंत्री के बेटे अनूप पचौरी का कहना है कि पार्क के चबूतरे पर अराजकतत्वों का जमावड़ा रहता है जो अक्सर चबूतरे पर बैठे जाम लड़ाते रहते हैं। जिससे इलाके में कई आपराधिक घटनाएं भी हो चुकी हैं। 10 साल पहले पूजा कमेटी की मांग पर चबूतरे का निर्माण किया गया था। जिसे अब सुरक्षा के लिहाज से हटाया गया है। पार्क में पूजा के कार्यक्रम पर कोई रोक नहीं लगाई गई है। अब यहां अस्थायी चबूतरा तैयार कर पूजा की जाएगी।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed