{"_id":"5cd45ac8bdec22074e01262b","slug":"bjp-mla-ashok-chandel-case-viral-in-social-media-after-high-court-arresting-order","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर छाया है हत्यारे भाजपा विधायक का मामला, मैसेज से मिली ये बड़ी सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया पर छाया है हत्यारे भाजपा विधायक का मामला, मैसेज से मिली ये बड़ी सूचना
Fri, 10 May 2019 01:37 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 10 May 2019 01:37 AM IST
विज्ञापन
विधायक अशोक सिंह चंदेल ने लगाया जनता दरबार (फाइल फोटो)
हमीरपुर सामूहिक हत्याकांड के वादी राजीव शुक्ला ने गुरुवार को जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश को दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि सजायाफ्ता विधायक अशोक सिंह चंदेल, रघुवीर सिंह आदि को उच्च न्यायालय ने दंडित किया गया है। बताया विधायक के पास पिस्टल, डीबीबीएल व राइफल का लाइसेंस है। वहीं रघुवीर सिंह के पास रिवॉल्वर, राइफल का लाइसेंस है। उन्होंने दोनों हत्यारों के शस्त्र लाइसेंसों को निरस्त किए जाने की मांग की है।
भाजपा विधायक अशोक सिंह चंदेल (फाइल फोटो)
विधायक व अन्य हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए जहां सोशल मीडिया में तरह-तरह की पोस्ट वायरल हो रही हैं। जानकारी के अनुसार सामूहिक हत्याकांड मामले में उच्च न्यायालय से दोषी ठहराए गए विधायक समेत सभी हत्यारों को एक साथ अदालत में हाजिर होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। गिरफ्तारी वारंट जारी होने के चार दिन बाद भी किसी अभियुक्त की न तो गिरफ्तारी हो सकी और न ही किसी ने अदालत में सरेंडर किया है।
विधायक अशोक चंदेल (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
शहर के सुभाष बाजार के पास करीब 22 वर्ष पूर्व हुए सामूहिक हत्याकांड मामले में सदर विधायक समेत नौ हत्यारों को उच्च न्यायालय प्रयागराज द्वारा उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। सजा के आदेश की सत्यापित प्रति आने के बाद जनपद न्यायालय के कोर्ट दो के न्यायाधीश ने पिछली छह मई को विधायक समेत सभी की गिरफ्तारी का वारंट जारी कर दिया है। मगर अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी वारंट को तामील नहीं कराया जा सका है और न ही किसी की गिरफ्तारी जा सकी है। कोतवाल केपी सिंह ने बताया वारंट तामील कराने व गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। मगर कोई भी अभियुक्त अपने घरों पर नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा विधायक अशोक सिंह चंदेल( फोइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
इस बारे में एसपी हेमराज मीना ने कहा विधायक अशोक सिंह चंदेल को मोबाइल पर मैसेज कराया गया है। जिसमें जानकारी मिली कि विधायक दिल्ली से गुरुवार को कानपुर आ गए हैं। उनसे कहा गया है कि गिरफ्तारी वारंट को तामील करा लें।
विज्ञापन
उम्रकैद की सजा पाने वाले भाजपा विधायक अशोक चंदेल
विधायक व अन्य हत्यारों की गिरफ्तारी न होने पर सोशल मीडिया में इन दिनों जमकर पोस्ट वायरल हो रही है। वायरल पोस्टों में पुलिस के प्रति जमकर भड़ास भी निकाली जा रही है। दूसरी ओर विधायक के चहेतों ने उनकी पूजा-अर्चना करते पोस्ट भी सोशल मीडिया में वायरल की है। वहीं अदालत से जारी गिरफ्तारी वारंट की सीमा 13 मई तक है। हत्यारों के हाजिर होने के लिए अब सिर्फ दो दिन ही बचे हैं। शुक्रवार को अगर कोई अदालत में हाजिर नहीं होता है तो यह तय माना जाएगा कि सोमवार को ही सभी एक साथ अदालत में हाजिर होंगे।