फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान : मार्केट में अा चुके हैं 1000 के नकली नाेट, एेसे करें पहचान

Fri, 04 Nov 2016 07:09 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 04 Nov 2016 07:09 PM IST
विज्ञापन
note of rupees 1000 would be fake
एक हजार के नकली नाेट अा चुके हैं बाजार में
धनतेरस और दीपावली पर इस बार शहर में एक हजार के नकली नोटों की धड़ल्ले से सप्लाई हुई है। खास बात ये रही कि ये नकली नोट रिजर्व बैंक की ओर से हाल ही में जारी किए गए नए सीरीज के नोट की तरह हैं। कई कारोबारियों ने संबंधित बैंकों के अलावा रिजर्व बैंक में इसकी शिकायत की है। कारोबारी नोट सप्लाई करने वालों की चेन का तो पता नहीं कर पाए नमूने के तौर पर अमर उजाला को नोट दिखाए हैं। उन्हें ये नोट ग्राहकों से एक हजार के कई नोटों के बीच में मिले। उधर, रिजर्व बैंक ने पहले ही नकली नोटों पर ग्राहकों के लिए गाइड लाइन जारी कर रखी है। रिजर्व बैंक की ओर से हाल ही में जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि ग्राहक नोटों को पड़ताल के बाद ही स्वीकार करें। शक होने पर पुलिस, स्थानीय बैंक व रिजर्व बैंक को सूचित करें। अागे पढ़िए नकली नाेटाें के पहचान करने के तरीके....


 
note of rupees 1000 would be fake
एक हजार के नकली नाेट
अंकों की माइक्रोलेटरिंग 
गांधी जी की तस्वीर के पास ही बड़े नोट पर छोटे अक्षरों में 500 या 1000 लिखा होता है। इससे कम के नोट पर तस्वीर के पास आरबीआई लिखा होता है। नकली नोट पर माइक्रोलेटरिंग उभर कर नहीं आ पाती।  
 
उभरी प्रिंटिंग 
नोट को खास लुक देने के लिए प्रिंटिंग में विशेष प्रकार की स्याही का इस्तेमाल किया जाता है। इसे इंटैगलिया प्रिंटिंग कहते हैं। इस स्याही की वजह से गांधी जी फोटो, आरबीआई की सील व गवर्नर के साइन छूने पर उभरे हुए महसूस होते हैं।  

 
note of rupees 1000 would be fake
एक हजार के नकली नाेटाें की करें पहचान
सिक्योरिटी थ्रेड
सिक्योरिटी थ्रेड पर लिखा भारत और आरबीआई नकली नोट में स्पष्ट नहीं होता जबकि असली नोट में यह चमक के साथ दिखाई पड़ता है। सिक्योरिटी थ्रेड नोट पर चमकीले धागे की तरह होता है।  
वॉटर मार्क 
असली नोेट में कोरे स्थान पर वाटर मार्क से महात्मा गांधी की फोटो बनाई गई है। इसे हल्का तिरछा करने पर देखा जा सकता है। 
लेटेंट इमेज 
नई सीरीज में नोट पर गांधी जी की फोटो के पास लेटेंट इमेज बनी होती है। नोट को सीधा करने पर जितने का नोट होता है उसकी संख्या दिखाई पड़ती है। नकली नोट में यह इमेज नहीं दिखाई देती। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed