{"_id":"581888534f1c1bc1324362b6","slug":"indian-american-students-got-8-degrees-before-high-school","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हाईस्कूल से पहले इस छात्र ने हासिल कर ली 8 डिग्रियां, पूरी दुनिया कर रही सैल्युट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईस्कूल से पहले इस छात्र ने हासिल कर ली 8 डिग्रियां, पूरी दुनिया कर रही सैल्युट
हिमांशु मिश्र, अमर उजाला कानपुर
Updated Fri, 04 Nov 2016 06:55 PM IST
विज्ञापन
टेक्सेस यूनिवर्सिटी में अविनाश चारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या महज 16 साल की उम्र में कोई इंजीनियर या फिर डाक्टर बन सकता है? शायद मुश्किल होगा, लेकिन एक भारतीय छात्र ने सात समुंदर पार अमेरिका में इसे हकीकत में कर दिखाया है। उसने महज 16 वर्ष की अायु में न केवल इंजीनियर बनकर दिखाया, बल्कि इंजीनियरिंग के अलग-अलग ट्रेड में सात अन्य डिग्रियां भी हासिल कर ली। जबकि लाइब्रिल साइंस की अाठवीं डिग्री भी हासिल कर दुनिया में मिसाल कायम कर दिया। अागे पढ़िए अाखिर कैसे संभव हुअा यह सब...
यूनिवर्सिटी में सर्टिफिकेट हासिल करते हुए अविनाश
दरअसल नागपुर के माउंट रोड के रहने वाले राज चारी वर्ष 1986 में यूएसए टेक्सेस के डैलेस शहर शिफ्ट हाे गए थे। राज यहां आईटी कंपनी में बतौर कंसल्टेंट कार्यरत हैं, जबकि उनकी पत्नी टेक्सेस वूमेन यूनिवर्सिटी में फैकल्टी मेंबर हैं। राज के दो बेटे हैं। बड़ा जोनाथन और छोटा जोशुआ अविनाश चारी। अविनाश की उम्र अभी 18 साल है, लेकिन उनके उम्र से उनके हुनर का अंदाजा बिल्कुल नहीं लगाया जा सकता। क्योंकि अविनाश अपने हुनर के बल पर महज 16 वर्ष की उम्र में ही पूरी दुनिया के लिए मिसाल बन चुके थे।
क्ले लिवाइस जेनक्निस में बताैर कंट्री जज के रूप में अविनाश
अविनाश दुनिया के पहले ऐसे छात्र हैं जिन्होंने हाईस्कूल का डिप्लोमा हासिल किए बगैर आठ अलग-अलग कोर्स की एसाेसिएट डिग्रियां हासिल कर रखी है। इसमें इंजीनियरिंग की सात डिग्रियां शामिल हैं। मतलब हाईस्कूल पास किए बगैर वह इंजीनियर बन गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिकन अधिकारियाें के साथ अविनाश व के उसके परिजन
दरअसल टेक्सेस में तेज-तर्रार छात्रों को मिडिल स्कूल से ही ड्यूअल क्रेडिट प्रोग्राम कोर्स करने की अनुमति मिलती है। इसी का लाभ उठाते हुए शार्प माइंड के अविनाश ने रिचलैंड काॅलेज के ड्यूअल प्रोग्राम में दाखिला ले लिया जब वह महज 13 वर्ष के थे। इसके बाद उन्होंने एक-एक कर इंजीनियरिंग की सात व दूसरे विषय में एक डिग्री हासिल कर ली। अब वह बायोमेडिकल एंड मैकेनिकल इंजीनियरिंग और नैनेटेक्नोलॉजी एंड बिजनेस एंटरप्रिन्योरशिप की पढ़ाई कर रहे हैं अाैर जल्द ही उन्हें एक अाैर डिग्री हासिल हाे जाएगी।
विज्ञापन
अविनाश चारी काे सिटी काउंसिल मिटिंग में सम्मानित किया गया।
अविनाश ने मई 2016 में हाईस्कूल डिप्लोमा भी पास कर लिया। अविनाश अपनी इस उपलब्धि को लेकर यूएस के मीडिया में सुर्खियां बने हुए हैं। हर टीवी चैनल और अखबार उनका इंटरव्यू कर रहा है। अब उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड और लिंबा बुक ऑफ वर्ल्ड में दर्ज करने के लिए भी भेजा गया है। यही नहीं पिछले वर्ष अविनाश के लिए टेक्सेस स्टेट हाउस में एक बिल भी पास किया गया, जिसमें उनकी उपलब्धियाें के लिए सराहना की गई है।