फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेटी को भतीजे के साथ एक कमरे में देख शर्म से पानी-पानी हुई पिता की आंखें, 24 घंटे घर में ही रखी लाश

Sun, 26 Jan 2020 11:37 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 26 Jan 2020 11:37 PM IST
विज्ञापन
Niece's relationship with daughter revealed, father brutally murdered him
युवक की लाश मिलने के बाद रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कानपुर में बेटी को भतीजे संग आपत्तिजनक हालत में देखकर चाचा ने अपने बेटे के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। मंगलवार रात से लापता युवक का शव बृहस्पतिवार दोपहर को गांव के ही एक खेत में नग्न अवस्था में पड़ा मिला। हत्या युवक की पैंट से ही गला कसकर की गई। पुलिस ने छानबीन के बाद दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया है।


 
Niece's relationship with daughter revealed, father brutally murdered him
खेत में पड़ी युवक की लाश - फोटो : अमर उजाला
युवक के अपनी चचेरी बहन से लंबे समय से संबंध थे। 26 वर्षीय युवक एक ट्रक पर क्लीनर का काम करता था। उसके पिता ने बताया कि मंगलवार को वह घर आया और देर रात अचानक लापता हो गया। बृहस्पतिवार को बिधनू थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। कुछ देर बाद गांव किनारे खेत में उसका शव पड़ा मिला था।

 
Niece's relationship with daughter revealed, father brutally murdered him
लाश मिलने के बाद घटनास्थल पर मौजूद भीड़ - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर रिपोर्ट दर्ज की। इसके बाद युवक के चाचा और उसके बेटे को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने हत्या की वारदात कबूल कर ली है। दोनों से पूछताछ कर पुलिस और साक्ष्य जुटाने की कोशिश में है। इसके बाद दोनों को जेल भेजा जाएगा। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Niece's relationship with daughter revealed, father brutally murdered him
पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
24 घंटे तक घर में ही रखे रहे शव
पुलिस ने दोनों आरोपियों के हवाले से बताया कि मंगलवार देर रात करीब डेढ़ बजे युवक चोरी छिपे अपने चाचा के घर पहुंच गया। यहां पर चाचा ने उसे अपनी बेटी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इसके बाद बेटे के साथ मिलकर उसी की पैंट से उसका गला कस दिया। फिर भारी चीज से वार कर चेहरा बिगाड़ दिया। बुधवार देर रात शव खेत में फेंक दिया। शव पर एक भी कपड़ा नहीं था। गले में पैंट कसी हुई थी।

 
विज्ञापन
Niece's relationship with daughter revealed, father brutally murdered him
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कंधे पर लादकर ले गए थे शव
मंगलवार रात को हत्या करने के बाद शव बुधवार रात तक अपने घर में ही रखे रहे। पूरा गांव जब सो गया तो देर रात दोनों आरोपी शव को कंधे पर लादकर खेत पहुंचे। शव को कुएं में फेंकने की फिराक में थे लेकिन कुछ ग्रामीणों को आने की आहट पर शव वहीं फेंककर भाग गए।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed