फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राम मंदिर मुद्दे पर पीएम मोदी को घेरेंगे संघ के 50 लाख स्वयंसेवक

Thu, 25 Oct 2018 09:12 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 25 Oct 2018 09:12 AM IST
सार

- विहिप के जरिए राम मंदिर आंदोलन तेज करने की बनी योजना
- 30 अक्तूबर को विहिप की प्रांत स्तरीय बैठक कानपुर में
 

विज्ञापन
news related to rss and Ram mandir issue
डेमो पिक
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघ चालक मोहन भागवत की ओर से मंदिर निर्माण के लिए केंद्र से प्रस्ताव बनाने की बात कहने के बाद अब संघ इस मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरने की रणनीति बना रहा है। यह काम विश्व हिंदू परिषद के 50 लाख कार्यकर्ताओं के जरिए करने की तैयारी शुरू हो गई है।
news related to rss and Ram mandir issue
डेमो पिक
संघ मंदिर निर्माण का जयघोष 1 दिसंबर से करेगा, जो 10 दिसंबर तक चलेगा। इस बीच शौर्य दिवस पखवाड़ा भी मनाया जाएगा। आंदोलन की रूपरेखा के संबंध में संघ के सह सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने भी अन्य पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया।
news related to rss and Ram mandir issue
डेमो पिक
कहा जा रहा है कि मोदी चेहरे का आकर्षण कम होने की वजह से लोकसभा 2019 का पूरा जिम्मा इस बार संघ ने उठा लिया है। इसी कड़ी में मंदिर आंदोलन का मुद्दा आगे किया जा रहा है। दशहरे के दिन संघ प्रमुख का मंदिर निर्माण को लेकर दिए गए भाषण को स्वयंसेवकों ने लकीर मान लिया है। विजयदशमी के दिन से ही संघ ने ‘अभी नहीं तो कभी नहीं’ के तर्ज पर काम करना शुरू कर दिया है। 1 दिसंबर से 7 फरवरी 2019 (इसी दिन प्रयागराज में धर्म संसद होनी है) के बीच लगातार कई आंदोलन, बैठकें, और जुलूस निकाले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
news related to rss and Ram mandir issue
डेमो पिक
1 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में विहिप के कार्यकर्ता पीएम मोदी और उस क्षेत्र के सांसद को संबोधित एक ज्ञापन डीएम को सौंपेंगे। ज्ञापन में अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए लोकसभा में प्रस्ताव पारित कराने की मांग की जाएगी। इस आंदोलन की पहली तैयारी बैठक 30 सितंबर को कानपुर में होगी। इसमें विहिप के कानपुर प्रांत के सभी पदाधिकारी और प्रमुख कार्यकर्ता शामिल होंगे। 
 
विज्ञापन
news related to rss and Ram mandir issue
डेमो पिक
विहिप के प्रांतीय मंत्री दीन दयाल गौड़ ने बताया कि अक्तूबर के बाद से ही पूरे प्रदेश का माहौल राम मंदिर निर्माण मय बनाने की योजना चल रही है। प्रयागराज कुंभ में होने वाली धर्म संसद में मंदिर निर्माण की तारीख भी घोषित होने की बात कही जा रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed