फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गर्माया राम मंदिर मुद्दा: विहिप व आरएसएस के निशाने पर मोदी सरकार, चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका

Thu, 25 Oct 2018 09:11 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 25 Oct 2018 09:11 AM IST
सार

- विहिप के जरिए राम मंदिर आंदोलन तेज करने की बनी योजना
- 30 अक्तूबर को विहिप की प्रांत स्तरीय बैठक कानपुर में

विज्ञापन
news related to Ram mandir issue
फिर गर्माया राम मंदिर मुद्दा
लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है। एक बार फिर राम मंदिर मुद्दा गर्मा गया है। मोदी सरकार विहिप व आरएसएस के निशाने पर है। जहां एक तरफ राम मंदिर निर्माण के मुद्दे को लेकर अयोध्या पहुंचे अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद (एएचपी) के प्रमुख प्रवीण तोगड़िया ने राजनीति में उतरने का ऐलान कर दिया है। तोगड़िया ने मंगलवार को नई राजनीतिक पार्टी बनाने की घोषणा कर दी। पार्टी का नाम अंतरराष्ट्रीय जनता पार्टी रखा गया है। नई पार्टी के ऐलान के साथ ही तोगड़िया ने लोकसभा चुनाव लड़ने और सरकार बनने के तीन महीने के भीतर राम मंदिर के निर्माण का भी दावा किया है। 


वहीं दूसरी अोर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघ चालक मोहन भागवत की ओर से मंदिर निर्माण के लिए केंद्र से प्रस्ताव बनाने की बात कहने के बाद अब संघ इस मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरने की रणनीति बना रहा है। यह काम विश्व हिंदू परिषद के 50 लाख कार्यकर्ताओं के जरिए करने की तैयारी शुरू हो गई है।


 
news related to Ram mandir issue
गर्माया राम मंदिर मुद्दा
संघ मंदिर निर्माण का जयघोष 1 दिसंबर से करेगा, जो 10 दिसंबर तक चलेगा। इस बीच शौर्य दिवस पखवाड़ा भी मनाया जाएगा। आंदोलन की रूपरेखा के संबंध में संघ के सह सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने भी अन्य पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया।

कहा जा रहा है कि मोदी चेहरे का आकर्षण कम होने की वजह से लोकसभा 2019 का पूरा जिम्मा इस बार संघ ने उठा लिया है। इसी कड़ी में मंदिर आंदोलन का मुद्दा आगे किया जा रहा है। दशहरे के दिन संघ प्रमुख का मंदिर निर्माण को लेकर दिए गए भाषण को स्वयंसेवकों ने लकीर मान लिया है।
news related to Ram mandir issue
गर्माया राम मंदिर मुद्दा
विजयदशमी के दिन से ही संघ ने ‘अभी नहीं तो कभी नहीं’ के तर्ज पर काम करना शुरू कर दिया है। 1 दिसंबर से 7 फरवरी 2019 (इसी दिन प्रयागराज में धर्म संसद होनी है) के बीच लगातार कई आंदोलन, बैठकें, और जुलूस निकाले जाएंगे।

1 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में विहिप के कार्यकर्ता पीएम मोदी और उस क्षेत्र के सांसद को संबोधित एक ज्ञापन डीएम को सौंपेंगे। ज्ञापन में अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए लोकसभा में प्रस्ताव पारित कराने की मांग की जाएगी। इस आंदोलन की पहली तैयारी बैठक 30 सितंबर को कानपुर में होगी। इसमें विहिप के कानपुर प्रांत के सभी पदाधिकारी और प्रमुख कार्यकर्ता शामिल होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
news related to Ram mandir issue
गर्माया राम मंदिर मुद्दा
विहिप के प्रांतीय मंत्री दीन दयाल गौड़ ने बताया कि अक्तूबर के बाद से ही पूरे प्रदेश का माहौल राम मंदिर निर्माण मय बनाने की योजना चल रही है। प्रयागराज कुंभ में होने वाली धर्म संसद में मंदिर निर्माण की तारीख भी घोषित होने की बात कही जा रही है।

महिलाओं को भी जोड़ा जाएगा 
कानपुर प्रांत के तहत सूबे के 21 जिले आते हैं। इस आंदोलन से महिलाओं को भी जोड़ा जाएगा। इसके लिए 28 और 29 जनवरी को प्रयागराज में संघ की साध्वी परिषद की बैठक होगी।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed