फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रैंक अच्छी, फिर भी नहीं ले रहे आईआईटी में प्रवेश, जेईई 2018 की रिपोर्ट से हुआ बड़ा खुलासा

Tue, 09 Apr 2019 12:33 PM IST
शिखा पांडेय हिमांशु मिश्र, अमर उजाला, कानपुर
हिमांशु मिश्र, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 09 Apr 2019 12:33 PM IST
विज्ञापन
News related to admission in IIT Kanpur
फाइल फोटो
एक तरफ आईआईटी जैसे संस्थान में एडमिशन पाने के लिए छात्र-छात्राएं दिन रात एक कर देते हैं, वहीं कई ऐसे भी युवा हैं जो जेईई में अच्छी रैंक मिलने के बावजूद एडमिशन नहीं ले रहे हैं। इनकी संख्या हर साल बढ़ती जा रही है। इसका खुलासा जेईई 2018 की रिपोर्ट से हुआ है। 
News related to admission in IIT Kanpur
फाइल फोटो
रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल टॉप-100 में आने वाले चार, टॉप-300 के 28 और टॉप-500 के 51 छात्रों ने आईआईटी में एडमिशन नहीं लिया था। टॉप-1000 में ऐसे छात्रों की संख्या 131 थी जिन्होंने सफलता हासिल करने के बावजूद एडमिशन नहीं लिया। जबकि ये ऐसे छात्र थे जो अपने मनचाहे संस्थान में मनचाही ब्रांच हासिल कर सकते थे।
News related to admission in IIT Kanpur
फाइल फोटो
ट्रिपल आईटी प्रयागराज के पूर्व निदेशक और आईआईटी कानपुर के सीनियर प्रोफेसर सोमनाथ बिस्वास कहते हैं कि विज्ञान वर्ग के ज्यादातर अव्वल छात्रों की पसंद आईआईटी से पहले आईआईएससी (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस) बंगलूरू होती है। छात्र पहली कोशिश आईआईएससी बंगलूरू में प्रवेश के लिए करते हैं, इसके बाद आईआईटी की ओर रुख करते हैं। इसके अलावा कुछ छात्र अंडरग्रेजुएट करने के लिए विदेश भी चले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
News related to admission in IIT Kanpur
फाइल फोटो
आईआईटी की 118 सीटें रह गईं खाली
आईआईटी-एनआईटी में तमाम कोशिशों के बावजूद पिछली बार 118 सीटें खाली रह गई थीं। आईआईटी कानपुर की ओर से जारी जेईई 2018 की रिपोर्ट के अनुसार आईआईटी बीएचयू की 41, आईआईटी आईएसएम की 24, आईआईटी भुवनेश्वर की दो, गांधीनगर की चार, गुवाहाटी की दो, आईआईटी जोधपुर की 15, खड़गपुर की नौ, मद्रास की दो, रुड़की की छह, रोपर की तीन, त्रिपुति की एक, भिलाई की तीन, धरवाड़ की एक और जम्मू की छह सीटें खाली रह गई थीं।
विज्ञापन
News related to admission in IIT Kanpur
फाइल फोटो
आईआईटी बीएचयू में 14 प्रतिशत से कम लड़कियों की संख्या
केंद्र सरकार ने आईआईटी संस्थानों में लड़कियों की संख्या बढ़ाने के लिए 2018 में सुपरन्यूमरेरी कोटे के तहत सीटें बढ़ा दी थीं। इससे आईआईटी बीएचयू छोड़कर देशभर के सभी आईआईटी संस्थानों में लड़कियों की संख्या लगभग प्रत्येक विभाग में 14 प्रतिशत या इससे ऊपर हो गई। आईआईटी बीएचयू में लड़कियों की संख्या 13.85 ही है। इस बार सुपरन्यूमरेरी का कोटा 14 से बढ़ाकर 17 किया जाना है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed