फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जातीय गणित में फिट है मायावती का जनसभा स्थल, 24 अप्रैल को यूपी के इस शहर में है कार्यक्रम

Tue, 09 Apr 2019 11:46 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 09 Apr 2019 11:46 AM IST
विज्ञापन
Mayawati rally in Kanpur on April 24, lok sabha election 2019
मायावती (फाइल फोटो)
कानपुर में मायावती की 24 अप्रैल को रमईपुर में होने वाली जनसभा में जातीय समीकरण को साधने की कवायद दिखी है। इस क्षेत्र के आसपास के कई गांव दलित और यादव बहुल हैं। खासकर रमईपुर में मुस्लिम मतदाताओं की अच्छी खासी संख्या है। राजनीति के जानकार बताते हैं कि दलित, यादव और मुस्लिम मतदाताओं के संगम की वजह से इस क्षेत्र को जनसभा के लिए तरजीह दी गई है। 
Mayawati rally in Kanpur on April 24, lok sabha election 2019
मायावती (फाइल फोटो)
मायावती जनसभा के जरिये अकबरपुर और कानपुर नगर लोकसभा सीट के लिए संयुक्त रूप से प्रचार करेंगी। आयोजकों का जोर इस बात पर रहा कि जनसभा स्थल के आसपास का एरिया कैडर आधारित होना चाहिए। इस लिहाज से घाटूखेड़ा, निहालपुरवा, सगुनियापुरवा, तेजीपुरवा, प्रेमपुरवा, मगरासा, ओरियारा, रमईपुर समेत दर्जन भर से ज्यादा गांव जातीय समीकरण की गणित में फिट हैं।
Mayawati rally in Kanpur on April 24, lok sabha election 2019
मायावती (फाइल फोटो)
शहरी क्षेत्र में भले ही सपा और बसपा के समर्थकों में दूरी दिख रही हो लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में सपा बसपा के गठबंधन से दोनों पार्टियों के कैडर मतदाता उत्साहित हैं। रमईपुर क्षेत्र वैसे तो अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है लेकिन यह कानपुर नगर का हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mayawati rally in Kanpur on April 24, lok sabha election 2019
मायावती (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
कानपुर के करीब है। इस वजह से दोनों जिले के कार्यकर्ताओं को बंपर भीड़ जुटाने का टारगेट दिया गया है। इस सिलसिले में बसपा के जोनल प्रभारी नौशाद अली सपा के स्थानीय नेताओं से भी कई स्तर की वार्ता कर चुके हैं। कहा गया है कि पिछले चुनाव में मायावती की रैलियों में होने वाली भीड़ से चार गुना लोग यहां दिखने चाहिए।
विज्ञापन
Mayawati rally in Kanpur on April 24, lok sabha election 2019
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala
लोगों की भीड़ ही गठबंधन की ताकत का प्रदर्शन करेगी। इसके अलावा यह क्षेत्र दो लोकसभा क्षेत्रों को जोड़ता है। इस वजह से पार्टी समर्थकों को लाने ले जाने की व्यवस्था में कोताही नहीं होनी चाहिए। हालांकि यह जनसभा मायावती अकेले ही संबोधित करेंगी। गठबंधन के साथी सपा मुखिया अखिलेश यादव इसमें नहीं होंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed