{"_id":"5af1bc9c4f1c1b05418b8c71","slug":"newly-bride-ask-about-toilet-in-home","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नई नवेली दुल्हन ने टाॅयलेट जाने के लिए कहा ताे मिला एेसा जवाब कि बिदक कर लाैट अाई मायके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई नवेली दुल्हन ने टाॅयलेट जाने के लिए कहा ताे मिला एेसा जवाब कि बिदक कर लाैट अाई मायके
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 09 May 2018 08:56 AM IST
विज्ञापन
डेमाे पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टॉयलेट एक प्रेम कथा की रील लाइफ कहानी की तरह ही कानपुर देहात के रसूलाबाद की नई नवेली दुल्हन और बाबूपुरवा की शैफाली चक ने रीयल लाइफ में शौचालय के लिए जंग छेड़ दी है। उनका कहना है कि शौचालय बनने पर ही ससुराल जाएंगी।
डेमाे पिक
अजीतगंज, बाबूपुरवा निवासी अनूप चक ने बेटी शैफाली की शादी एक मई को कानपुर देहात के रसूलाबाद के समायु गांव निवासी राकेश कुमार केबेटे प्रवीण से की थी। दो मई को शैफाली विदा होकर ससुराल पहुंची। तीन मई की सुबह उसे खुले में शौच के लिए जाने को कहा गया तो उसने साफ इंकार कर दिया।
डेमाे पिक
पति और ससुराल वालों ने समझाने की कोशिश की, लेकिन उसने खाना-पीना छोड़कर अपनी जंग तेज कर दी। आखिरकार उसकी इस लड़ाई में उसके पति प्रवीण ने उसका साथ दिया। प्रवीण ने तत्काल शैफाली के पिता अनूप को फोन करके घर बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमाे पिक
इसके बाद शैफाली को उनके साथ मायके भेज दिया। बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा शैफाली ने कहा कि उन्होंने जब से होश संभाला, कभी शौच के लिए खुले में नहीं गई। शादी के बाद खुले में शौच कैसे जाती। शैफाली ने कहा कि अब वह सुसराल तभी जाएंगी।
विज्ञापन
डेमाे पिक
शैफाली ने बताया कि उसके मायके आने के बाद पति प्रवीण का रोज ही फोन आता है। उन्होंने एक सप्ताह में शौचालय बनवाने की बात कही है। उनका कहना है कि वह शौचालय बनने के बाद ही उसे विदा कराने आएंगे।