कानपुर के नेहरू नगर में आग की लपटें उठती देख इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग भी घर से बाहर आ गए। पुलिस और दमकल ने स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया। आसपास के लोगों ने सबमर्सिबल से आग पर पानी डाला पर धुआं अधिक होने की वजह से आग काबू नहीं पाया जा सका।
कंधे पर लादकर महिला को सीढ़ी से उतारा
दमकल कर्मी सीढि़यों के सहारे प्रथम तल पर पहुंचे। कमरों में भयंकर धुआं भर चुका था। लोग घबराए हुए थे। अंदर एक बुजुर्ग महिला सुखरानी (76) फंसी थीं। दमकलकर्मी ने अपने कंधे पर लादकर सीढ़ियों के सहारे उन्हें प्रथम तक की बालकनी से नीचे उतारा। इसके अलावा छह पालतू कुत्ते भी थे, जिन्हें फायरकर्मियों ने बाहर निकाल लिया।
2 of 8
kanpur fire accident
- फोटो : amar ujala
इनके जज्बे का सलाम
जिन फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया उनमें आदर्श कुमार सिंह, द्रुपद, गौरव, अभिषेक यादव, सचिन और कमल शामिल हैं। आग बुझने के बाद इलाके के लोेगों ने पुलिस और दमकल कर्मियों का आभार प्रकट किया।
3 of 8
kanpur fire accident
- फोटो : amar ujala
इमारत में धुआं भरते ही चीख पड़े लोग
दुकान में आगल लगते ही धुआं पूरे इमारत में फैल गया। लोग जैसे ही अपने कमरों से बाहर निकले, तो सीढ़ियों में धुआं और आग की लपटे दिखाई देने लगी। इलाके में शोर सुनकर लोग अपार्टमेंट की तरफ भागे। अपार्टमेंट के प्रथम तल से चीख पुकार की आवाज आने लगी। लोगों ने तत्काल फायरब्रिगेड को सूचना दी। कुछ ही देर में मौके पर दमकल की तीन गाड़ियां पहुंच गई और बचाव कार्य शुरू किया। यहीं नहीं कर्मचारियों ने सुरक्षा के लिहाज से सबसे पहले इलाके की बिजली काटवा दी। उसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
4 of 8
kanpur fire accident
- फोटो : amar ujala
ये था पूरा मामला
कानपुर के नेहरूनगर में गुरुवार रात तीन मंजिला मकान के भूतल स्थित टीवी रिपेयरिंग की दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग की लपटों की वजह से मकान की अन्य मंजिलों में भी धुआं भर गया। यहां रहने वाले आठ परिवारों के 30 लोगों का दम घुटने लगा। जान बचाकर भागते समय महिला गिर पड़ी, इससे उसको काफी चोट लग गई।
5 of 8
kanpur fire accident
- फोटो : amar ujala
भूतल पर दोनों तरफ 10 से 12 दुकानें हैं
चीखपुकार सुन आसपास के लोग दौड़े। मौके पर पहुंची दमकल ने डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया। नेहरूनगर में ब्रह्मनगर चौराहे के पास स्थित कुरील का हाता में तीन मंजिला मकान है। इसके भूतल पर दोनों तरफ 10 से 12 दुकानें हैं। इसमें एक दुकान प्रेमनगर निवासी जावेद आलम की टीवी व पैनल रिपेयरिंग की है।