फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kanpur Fire : तीन मंजिला मकान के भूतल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पहले साड़ी फिर सीढ़ी से निकाले 30 लोग…एक घायल

Fri, 28 Feb 2025 06:15 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 28 Feb 2025 06:15 AM IST
सार

Kanpur News: नेहरूनगर के तीन मंजिला मकान के भूतल पर बनी दुकान में आग लग गई थी। इसके चलते कई परिवार ऊपर की मंजिल पर फंसे थे। दमकलकर्मियों ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाला है और आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया।

विज्ञापन
Fire broke out due to short circuit in the ground floor of a three storey house 30 people were first rescued
kanpur fire accident - फोटो : amar ujala

कानपुर के नेहरूनगर में गुरुवार रात तीन मंजिला मकान के भूतल स्थित टीवी रिपेयरिंग की दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग की लपटों की वजह से मकान की अन्य मंजिलों में भी धुआं भर गया। यहां रहने वाले आठ परिवारों के 30 लोगों का दम घुटने लगा। जान बचाकर भागते समय महिला गिर पड़ी, इससे उसको काफी चोट लग गई।

चीखपुकार सुन आसपास के लोग दौड़े। मौके पर पहुंची दमकल ने डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया। नेहरूनगर में ब्रह्मनगर चौराहे के पास स्थित कुरील का हाता में तीन मंजिला मकान है। इसके भूतल पर दोनों तरफ 10 से 12 दुकानें हैं। इसमें एक दुकान प्रेमनगर निवासी जावेद आलम की टीवी व पैनल रिपेयरिंग की है।

Fire broke out due to short circuit in the ground floor of a three storey house 30 people were first rescued
kanpur fire accident - फोटो : amar ujala

बिल्डिंग में अफरा-तफरी व चीख पुकार मची थी
पहली मंजिल पर तीन परिवार, दूसरी मंजिल पर रामजी गुप्ता, वीरेंद्र कुमार व गुरमीत कौर का परिवार, तीसरी मंजिल पर दो परिवार रहते हैं। जावेद ने बताया कि उन्होंने रात में दुकान बंद की थी। करीब नौ बजे दुकान में आग लगने की जानकारी हुई। वह जब तक पहुंचे तो पूरी बिल्डिंग में अफरा-तफरी व चीख पुकार मची थी।

Fire broke out due to short circuit in the ground floor of a three storey house 30 people were first rescued
kanpur fire accident - फोटो : amar ujala

रेलिंग से बाहर साड़ी बांधकर नीचे उतर रहे थे लोग
ऊपर की मंजिलों में रहने वाले आठ परिवार के 30 से ज्यादा लोग फंसे थे, जिसमें कुछ लोग रेलिंग से बाहर निकलने के लिए साड़ी बांधकर नीचे उतर रहे थे। इस दौरान वीरेंद्र की पत्नी निशा भी उतर रही थीं। तभी बाहर वीरेंद्र के चाऊमीन के ठेले पर वह गिर पड़ी, जिससे उनके हाथ में फ्रैक्चर बताया जा रहा है। उन्हें नवयुग अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Fire broke out due to short circuit in the ground floor of a three storey house 30 people were first rescued
kanpur fire accident - फोटो : amar ujala

सीढ़ियों से एक-एक कर बाहर निकाला
मौके पर दमकल की तीन गाड़ियां व एसीपी सीसामऊ मंजय सिंह समेत सर्किल का फोर्स पहुंच गया। दमकलकर्मियों ने अंदर फंसे परिवार को बाहर लगी सीढ़ियों से एक-एक कर बाहर निकाला। इस दौरान दमकलकर्मी दूसरी मंजिल पर पहुंचे तो गुरमीत परेशान थे। उन्हें बाहर निकालने लगे तो पीछे से एक पिल्ले की आवाज आई। इस पर दमकलकर्मी ने उसे उठाया और सभी को बाहर निकाला।

विज्ञापन
Fire broke out due to short circuit in the ground floor of a three storey house 30 people were first rescued
kanpur fire accident - फोटो : amar ujala

नेहरूनगर के तीन मंजिला मकान के भूतल पर बनी दुकान में आग लगी थी। इसके चलते कई परिवार ऊपर की मंजिल पर फंसे थे। दमकलकर्मियों ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाला है और आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। शार्ट सर्किट से आग लगने की बात बताई जा रही है। जांच कराई जाएगी।  -दीपक शर्मा, मुख्य अग्निशमन अधिकारी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed