फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नसीमुद्दीन बोलेः मजबूत करूंगा राहुल गांधी का हाथ, चुनाव लड़ने की तमन्ना नहीं, भाजपा पर साधा निशाना

Mon, 25 Jun 2018 10:59 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 25 Jun 2018 10:59 AM IST
विज्ञापन
Naseemuddin said that i will strengthen Congress
नसीमुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस से सियासी सफर शुरू कर बसपा में कद्दावर नेता और मंत्री रहे नसीमुद्दीन सिद्दीकी लगभग चार दशक बाद दोबारा कांग्रेस का दामन थामने के बाद गृह जनपद बांदा आए तो अभूतपूर्व स्वागत हुआ। बांदा और फतेहपुर की सीमा पर कांग्रेसियों और समर्थकों ने गर्मजोशी से अगवानी की। लगभग सौ वाहनों के काफिले के साथ जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचे नसीमुद्दीन ने कहा कि वे पूरी उम्र कांग्रेस को मजबूत बनाने में गुजारेंगे। चुनाव लड़ने की कोई ख्वाहिश नहीं है।



 
Naseemuddin said that i will strengthen Congress
नसीमुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला
80 के दशक के पूर्व नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने गृह जनपद बांदा में युवा कांग्रेस से राजनीति शुरू की थी। बाद में बसपा में शामिल हो गए। बसपा सरकार में तीन बार कैबिनेट मंत्री रहे। बसपा से निकाले जाने के बाद पिछले वर्ष कांग्रेस का हाथ थाम लिया। रविवार को गृह जनपद आने पर उनकी अगवानी के लिए कांग्रेसियों ने पूरी ताकत झोंक दी।
Naseemuddin said that i will strengthen Congress
नसीमुद्दीन सिद्दीकी
रविवार को दोपहर बांदा-फतेहपुर की सीमा पर बंधवा में बांदा से लगभग सौ वाहनों में पहुंचे समर्थकों ने अगुवानी की। वहां से काफिला शाम को बांदा पहुंचा। इसके पूर्व मदनपुर गांव में चिल्ला रोड पर और सर्किट हाउस के पास अगवानी हुई। शाम को जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचे सिद्दीकी का जिलाध्यक्ष अखिलेश शुक्ल की अगुवाई में कांग्रेसियों ने जोरदार स्वागत किया। 51 किलो की माला पहनाई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Naseemuddin said that i will strengthen Congress
नसीमुद्दीन सिद्दीकी
इस मौके पर सिद्दीकी ने कहा कि बुंदेलखंड से उन्हें जो आशीर्वाद और संबल मिला है, उसी की बदौलत इस मुकाम पर हैं। कहा कि राहुल गांधी का हाथ मजबूत करेंगे। चुनाव लड़ने की कोई इच्छा नहीं है। सवाल किया कि बुंदेलखंड ने भाजपा को सारे सांसद और विधायक सौंप दिए, लेकिन भाजपा ने बुंदेलखंड को क्या दिया?
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed