फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सियासी संग्रामः नरेश ने सपा पर फिर बरसाए शोले, बोले...तो फिर पैदा करने का जिम्मा किसका है

Thu, 04 Apr 2019 07:04 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 04 Apr 2019 07:04 PM IST
विज्ञापन
naresh agrawal targets anshul verma lok sabha election 2019
नरेश अग्रवाल ने कसा तंज - फोटो : अमर उजाला
हरदोई जिले में सपा-बसपा गठबंधन के नेताओं की प्रेसवार्ता में सदर सांसद अंशुल वर्मा द्वारा लगाए गए आरोपों का जवाब चंद घंटों बाद ही पूर्व सांसद भाजपा नेता नरेश अग्रवाल ने शाहाबाद में मंच से दिया। शाहाबाद के एक मैरिज लॉन में आयोजित ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों और कार्यकर्ताओं की बैठक में नरेश अग्रवाल ने कहा कि हमारे चरित्र पर सवाल उठाने वाले खुद ही चरित्रहीन हैं।
naresh agrawal targets anshul verma lok sabha election 2019
नरेश अग्रवाल ने कसा तंज - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि नरेश अग्रवाल को किसी के सर्टीफिकेट की जरुरत नहीं है, क्योंकि हमारा सर्टीफिकेट जनता देती है। नरेश अग्रवाल ने गठबंधन के साथ ही कांग्रेस पर भी तीखे जुबानी हमले किए।
naresh agrawal targets anshul verma lok sabha election 2019
नरेश अग्रवाल ने कसा तंज - फोटो : अमर उजाला
कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए नरेश अग्रवाल ने कहा कि सपा के एक नेता ने कुछ दिन पहले प्रेसवार्ता कर हमसे अपनी जान को खतरा बताया था। उन्होंने सवाल किया कि अगर मरवाने का जिम्मा हमारा है तो फिर पैदा करने का जिम्मा किसका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
naresh agrawal targets anshul verma lok sabha election 2019
नरेश अग्रवाल ने कसा तंज - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को सदर सांसद अंशुल वर्मा के चरित्र संबंधी आरोपों पर नरेश अग्रवाल ने कहा कि मेरा जीवन खुली किताब की तरह है। सब कुछ जनता के सामने है। उन्होंने कहा कि मेरे चरित्र पर सवाल उठाने वाला खुद चरित्रहीन है।
विज्ञापन
naresh agrawal targets anshul verma lok sabha election 2019
नरेश अग्रवाल ने कसा तंज - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने सपा प्रत्याशी ऊषा वर्मा को मंच से नसीहत भी दी कि इतने निचले स्तर पर जाना ठीक नहीं, वरना अगर हमने चरित्र चित्रण शुरू किया तो बहुत लोग नंगे हो जाएंगे। नरेश अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरिक्ष से लेकर जमीन तक पर भारत को मजबूत किया है। पूरे विश्व में भारत को शक्तिशाली देश के रुप में स्थापित किया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed