{"_id":"5cb72696bdec223c99276ccc","slug":"naresh-agarwal-give-oath-of-maa-ganga-before-lok-sabha-elections-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गंगा कसम दे गए पीएम मोदी के नरेश, इससे पहले इनके इन बयानों से मच चुका है सियासी बवंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा कसम दे गए पीएम मोदी के नरेश, इससे पहले इनके इन बयानों से मच चुका है सियासी बवंडर
Thu, 18 Apr 2019 08:12 AM IST
प्रशांत कुमार
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 18 Apr 2019 08:12 AM IST
विज्ञापन
पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों के दिग्गज नेता और स्टार प्रचारक अपनी पार्टी की जीत के लिए दिन-रात एक करके जुटे हैं। पिछले कई दिनों से यूपी के हरदोई जिले में सियासी तापमान कुछ ज्यादा ही तेज है। यहां भाजपा नेता नरेश अग्रवाल अपने बयानों में अखिलेश यादव, मायावती और आजम खान को निशाने पर ले चुके हैं। नरेश ने मंगलवार को एक चुनावी सभा के दौरान लोगों को एक कसम दे डाली। मंच पर नरेश द्वारा की गई ये अपील उनके लिए मुसीबत भी बन सकती है।
पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल
भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने मंगलवार को हरदोई लोकसभा क्षेत्र में एक जनसभा में कहा कि गंगा की सौगंध है हाथ उठाकर विश्वास दिलाएं कि हम मोदी को जिताकर भेजेंगे।
जनसभा को संबोधित करते पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल
- फोटो : अमर उजाला
1 अप्रैल को हरदोई में आयोजित भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में नरेश अग्रवाल ने अखिलेश यादव पर जमकर सियासी तीर चलाए थे। अखिलेश पर वार करते हुए नरेश ने कहा कि गठबंधन टिटहरी है और मैं मोदी का हनुमान हूं। नरेश ने इसके बाद अखिलेश पर सियासी तीर चलाने शुरू किए। उन्होंने कहा कि अखिलेश कल का लौंडा है जोकि मेरे रहम पर सांसद बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल
- फोटो : अमर उजाला
इससे पहले नरेश ने एक सभा के दौरान कहा था कि चुनाव आयोग को आजम खां के चुनाव लड़ने पर रोक लगानी चाहिए। न्यायालय से नोटिस मिलने के बाद अब राहुल गांधी को पूरे देश से अपने बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए जिसमें उन्होंने चौकीदार को चोर कहा है।
विज्ञापन
भाजपा नेता नरेश अग्रवाल
- फोटो : अमर उजाला
इससे पहले नरेश अग्रवाल ने आजम खां को आड़े हाथों लेते हुए कहा था कि जनता हजरतगंज में आजम खां से जूते साफ कराएगी।