{"_id":"5cb746c9bdec22142a7217f4","slug":"akhilesh-yadav-and-dimple-yadav-in-farrukhabad-lok-sabha-elections-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अखिलेश बोले- शौचालय को पानी देंगे समाजवादी, सभा में हुई एक घटना बिगाड़ सकती गठबंधन की चाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश बोले- शौचालय को पानी देंगे समाजवादी, सभा में हुई एक घटना बिगाड़ सकती गठबंधन की चाल
Thu, 18 Apr 2019 08:12 AM IST
प्रशांत कुमार
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 18 Apr 2019 08:12 AM IST
विज्ञापन
जनसभा को संबोधित करते अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद लोकसभा क्षेत्र के संकिजा में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपाइयों के भाषण शौचालय से शुरू होकर शौचालय पर ही खत्म हो जाते हैं। यह लोग बता रहे हैं करोड़ों शौचालय बनाए हैं। कांग्रेस एक गड्ढे का शौचालय बनाती थी। भाजपा दो गड्ढे का बनाती है, लेकिन शौचालय में पानी किसी सरकार ने नहीं दिया। पानी देने का काम समाजवादी लोग करेंगे। बंद की गई समाजवादी पेंशन शुरू की जाएगी। लाभार्थियों को 3000 रुपये दिए जाएंगे। साथ ही लोहिया आवास की भी योजना शुरू होगी।
जनसभा को संबोधित करते अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
जिले के शमसाबाद में अखिलेश ने कहा कि नई सरकार बनने के बाद उनके मुख्यमंत्री आवास में अधिकारी टोटी ढूंढने पुहंच गए। देर से उठने वाले मीडिया के लोग भी उस दिन 8 बजे पहुंच गए। अधिकारी टोटी ढूंढने में जुट गए। हम वादा करते हैं कि अब टोटी ढूंढने वाले अधिकारी तब तक मुख्यमंत्री आवास में चिलम ढूंढते रहेंगे जब तक चिलम नहीं मिल जाती।
अखिलेश यादव
- फोटो : twitter
जिले के कायमगंज में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के हेलीकॉप्टर उतरने से चंद मिनट पहले तक हेलीपैड के आसपास बेरीकेडिंग होती रही पुलिस ने खड़े होकर कर्मचारियों से बैरीकेडिंग कराई। बताया गया कि सुरक्षा व्यवस्था में कोई कमी न रहे जाए इसलिये बैरीकेडिंग करायी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिलेश यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
कायमगंज में डिंपल यादव ने कहा कि वह अपील करने आई हैं कि गठबंधन के साथी को भारी बहुमत से जिताकर संसद भेजें। साथ ही कहा भाजपा की डबल इंजन की सरकार का विकास जंजीरों में जकड़ गया है। इन जंजीरों को गठबंधन खोलने का काम करेगा।
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
कमालगंज के एक सपा नेता ने मंच पर जाने को लेकर सपा जिलाध्यक्ष नदीम फारुकी पर बसपाई होने का आरोप लगा दिया। हालांकि इस चुनाव में सपा-बसपा गठबंधन कर चुनाव लड़ रही है। साथ ही अन्य नेता भी मंच पर जाने लेकर अड़े रहे। पुलिस प्रशासन ने उन्हें रोक दिया। मंच पर वही नेता पुहंचे जिनका सूची में नाम था। इस घटना से गठबंधन पर क्या असर पड़ेगा ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा लेकिन मंच पर बसपा नेता को न दिए जाने की चर्चा खूब हो रही है।